Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Jul, 2026 03:39 PM

डबरा (भरत रावत): डबरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सहोना अंतर्गत ग्राम पहाड़ी में वर्षों से चली आ रही कीचड़ और खराब सड़क की समस्या का समाधान हो गया है। विधायक सुरेश राजे ने अपनी विधायक निधि से 8.5 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी रोड का...
डबरा (भरत रावत): डबरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सहोना अंतर्गत ग्राम पहाड़ी में वर्षों से चली आ रही कीचड़ और खराब सड़क की समस्या का समाधान हो गया है। विधायक सुरेश राजे ने अपनी विधायक निधि से 8.5 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया। इस सड़क के बनने से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

ग्राम पहाड़ी में मेन रोड से रामू परिहार एवं पप्पू पाराशर के मकान तक 8.5 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया गया है। लोकार्पण के दौरान विधायक सुरेश राजे ने कहा कि वे वर्ष 2013 से इस सड़क की बदहाल स्थिति देख रहे थे। बरसात के मौसम में ग्रामीणों को घुटनों तक कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता था, लेकिन अब सीसी रोड बनने से यह समस्या समाप्त हो जाएगी और लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

लोकार्पण के अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक सुरेश राजे का स्वागत कर विकास कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सहोना की सरपंच श्रीमती महादेवी कौशल परिहार, पुरुषोत्तम पाराशर, बृजभूषण पाराशर, भूपेंद्र गुर्जर, कौशल किशोर परिहार, अशोक पाराशर, धर्मेंद्र जाट, सुखवीर जाटव, वीरेंद्र मंडेलिया, अब्दुल हुसैन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।