जो दुकान के बाहर नाम लिखे वो हिंदू जो न लिखे वो...साध्वी प्रज्ञा की पोस्ट पर बवाल, कांग्रेस बोली- धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश कर रहे

Edited By meena, Updated: 05 Aug, 2024 04:41 PM

pc sharma s retort on sadhvi pragya s post

भोपाल से भाजपा की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर सुर्खियों में हैं...

भोपाल : भोपाल से भाजपा की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट को लेकर कांग्रेस ने जमकर घेरा है। साध्वी प्रज्ञा पर निशाना साधते हुए पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि साध्वी ने सांसद रहते हुए 5 सालों में भोपाल लोकसभा को चौपट किया। अब नाम पर धर्म को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।

क्या लिखा है पोस्ट में...

पूर्व सासंद ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था- मेरा हर हिन्दू से आव्हान है कि अपनी दुकान, अपने- अपने प्रतिष्ठान पर अपना नाम अवश्य लिखें अब जो लिखेगा वही हिन्दू और जो नाम न लिखे वह हिन्दू नहीं। नाम लिखने से आपको कोई नहीं रोक सकता क्योंकि देश आपका ही है, फिर सब समझदार हैं l

इस पोस्ट के बाद मध्य प्रदेश की सियासी में उबाल आ गया। कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि हम घरों में कितने लोग बेरोजगार और कितने पढ़े लिखे लोग लिखवाएंगे। भाजपा सरकार नौकरी दे नहीं पा रही और तोड़ने की सियासत कर रही है। जनता का भला इसी से होगा कि नौकरी मिले। मजहबी सियासत से किसी का भला नहीं होगा।

पीसी शर्मा के बयान के बाद भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता मिलन भार्गव का कहना है कि कांग्रेस हमेशा बयानबाजी और तुष्टिकरण की राजनीति करती है। कांग्रेस को मध्य प्रदेश में रोजगार और बेरोजगारी के आंकड़ों का अध्ययन करना चाहिए। साध्वी प्रज्ञा की पोस्ट उनका व्यक्तिगत विचार है। मध्य प्रदेश में नेम प्लेट से संबंधित न ही प्रस्ताव, न ही कानून है। वैसे भी हर व्यक्ति को नेम प्लेट लगाने की स्वतंत्रता है। कांग्रेस तुष्टीकरण के लिए भ्रम न फैलाएं। सनातन और हिंदूओं को गाली देने वालों के साथ कांग्रेस खड़ी रहती है।

 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!