ओंकारेश्वर से पूरी दुनिया में जाएगा शांति सद्भाव और प्रेम का संदेश: CM शिवराज

Edited By meena, Updated: 15 Sep, 2023 05:40 PM

peace message will go from omkareshwar cm shivraj

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज ओंकारेश्वर पहुंचे और यहां आदि गुरु शंकराचार्य की मूर्ति के अनावरण के लिए वैदिक रीति से हो रहे पूजन और हवन कार्यक्रम में शामिल हुए...

खंडवा (निशात सिद्दीकी) : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज ओंकारेश्वर पहुंचे और यहां आदि गुरु शंकराचार्य की मूर्ति के अनावरण के लिए वैदिक रीति से हो रहे पूजन और हवन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह भी पूजन में शामिल हुई। भोपाल सहित खंडवा में सुबह से हो रही बारिश के चलते मुख्यमंत्री हवाई मार्ग की बजाय सड़क मार्ग से होते हुए ओंकारेश्वर पहुंचे। यहां सीएम शिवराज चौहान ने आदिगुरु शंकराचार्य की साधना स्थली ओंकारेश्वर में शिव संकल्प लिया।

PunjabKesari

बता दें कि ओंकारेश्वर के मंधाता पर्वत पर दक्षिणाम्नाय श्रंगेरी शारदापीठ के मार्गदर्शन में महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद प्रतिष्ठान द्वारा देश के लगभग 300 विख्यात वैदिक आर्चकों द्वारा वैदिक रीति से पूजन तथा 21 कुण्डीय हवन किया जा रहा है। यह हवन 19 सितंबर तक चलेगा। मुख्यमंत्री ने जो संकल्प आज लिया है उसके अनुसार वैदिक रीति से हवन पूजन में सहभागी बन कर शिव स्वरूप आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के अवतरण के लिए यह संकल्प जब पूर्ण होगा तो एक भव्य वातावरण बनेगा।

PunjabKesari

मूर्ति का अनावरण 18 को

ओंकारेश्वर में 18 सितंबर को एकात्मता की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। इसके लिए प्रमुख संतों को भी निमंत्रित किया गया है।  11 से 19 सितंबर तक मंधाता पर्वत पर उत्तरकाशी के स्वामी ब्रह्मेन्द्रानंद तथा 32 सन्यासियों द्वारा - प्रस्थानत्रय भाष्य पारायण किया जा रहा है। 18 सितंबर को दक्षिणाम्नाय श्रंगेरी शारदापीठ के मार्गदर्शन में एकात्मता की मूर्ति का अनावरण एवं अद्वैत लोक का भूमि एवं शिला पूजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज  सिंह चौहान ने कहा कि ओमकारेश्वर से एकात्म वाद का संदेश पूरी दुनिया में जाएगा। अद्वैत वेदांत ही है जो दुनिया को संघर्षों से बचा सकता है। शांति प्रेम और स्नेह का संदेश दे सकता है। ओंकारेश्वर में स्थित एकात्म धाम पूरी दुनिया को एक नई प्रेरणा देगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!