PFI के 70 से 75 कार्यकर्ता चिंहित, इंटेजिलेंस विंग के प्रमुख रजत सकलेचा ने दिए लगातार कार्रवाई के संकेत

Edited By meena, Updated: 28 Sep, 2022 07:33 PM

pfi s 70 to 75 workers have been identified

पीएफआई पर करवाई के बाद इंदौर पुलिस के इंटेलीजेंश विंग के प्रमुख रजत सकलेचा ने पीएफआई के कार्यकर्ताओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहने के संकेत दिये हैं। पीएफआई के 70 से 75 कार्यकर्ताओं को चिंहित किया गया है। बैन लगने के बाद इनकी भूमिका की जांच के...

इंदौर(सचिन बहरानी): पीएफआई पर करवाई के बाद इंदौर पुलिस के इंटेलीजेंश विंग के प्रमुख रजत सकलेचा ने पीएफआई के कार्यकर्ताओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहने के संकेत दिये हैं। पीएफआई के 70 से 75 कार्यकर्ताओं को चिंहित किया गया है। बैन लगने के बाद इनकी भूमिका की जांच के लिए इन कार्यकर्ताओं को चिंहित किया गया है। आरोप है कि जकात के नाम पर चंदा लिया जाता था।

PunjabKesari

खरगोन दंगे और सीए एनआरसी सहित अन्य जगहों पर पीएफआई के कार्यकर्ताओं की भूमिका सामने आई थी। एनआईए के द्वारा जिस तरह से पिछले दिनों करवाई की थी उसको देखते हुए पीएफआई से जुड़े हुए लोग अलग अलग क्षेत्रों में जाकर गिरफ्तारी के विरोध में भड़काने का काम कर रहे थे। उसी को देखते हुए अब्दुल सईद, दानिश, यूसुफ और मौलाना नामक कार्यकर्ताओं पर इंदौर पुलिस द्वारा धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है। पकड़े गए आरोपियों के केरल कनेक्शन को भी पुलिस खंगाले में जुटी है। वही जवाहर मार्ग स्थित पीएफआई के कार्यालय पर एतिहात के तौर पर पुलिस लगा दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!