उज्जैन में RSS प्रमुख मोहन भागवत का दो दिवसीय प्रवास, युवा धर्म संसद में युवाओं से करेंगे संवाद

Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 Sep, 2026 03:54 PM

rss chief mohan bhagwat on a two day visit to ujjain

उज्जैन (विशाल सिंह ठाकुर): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 17 और 18 सितंबर को दो दिवसीय प्रवास पर उज्जैन पहुंचेंगे। अपने प्रवास के दौरान संघ प्रमुख संगठनात्मक बैठकों के साथ-साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

उज्जैन (विशाल सिंह ठाकुर): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 17 और 18 सितंबर को दो दिवसीय प्रवास पर उज्जैन पहुंचेंगे। अपने प्रवास के दौरान संघ प्रमुख संगठनात्मक बैठकों के साथ-साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

जानकारी के मुताबिक, मोहन भागवत 17 सितंबर की दोपहर उज्जैन पहुंचेंगे। इसके बाद कोयला फाटक स्थित मनोरमा महाकाल गार्डन में संघ के कार्यकर्ताओं और प्रमुख पदाधिकारियों की विशेष बैठक में शामिल होंगे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर चर्चा होगी। इस दौरान संघ प्रमुख का मुख्य उद्बोधन भी प्रस्तावित है। इसके अलावा शाम के समय महाकाल परिसर और अरविंद नगर में उज्जैन महानगर के स्वयंसेवकों को संबोधित करने का कार्यक्रम बताया जा रहा है।

वहीं, 18 सितंबर को देवास रोड स्थित गीता भवन में सुबह 11 बजे सेवाज्ञ संस्थानम् द्वारा आयोजित ‘युवा धर्म संसद’ में मोहन भागवत युवाओं से संवाद करेंगे। चर्चा यह भी है कि कार्यक्रमों के बाद संघ प्रमुख सरदारपुरा स्थित संघ कार्यालय ‘आराधना भवन’ का दौरा कर सकते हैं। मोहन भागवत के दौरे को लेकर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों और सुरक्षा व्यवस्था के साथ प्रस्तावित रूट का निरीक्षण किया। हाई-प्रोफाइल दौरे को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!