पीएम मोदी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर कल 'फिट इंडिया' अभियान की शुरुआत करेंगे

Edited By Vikas kumar, Updated: 28 Aug, 2019 05:52 PM

pm modi launch fit india campaign major dhyanchand birthday

हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस 29 अगस्त मप्र में राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप में मनाया जाएगा। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के सभी जिलों में ध्यानचंद के जन्म दिवस के मौके पर खेल प्रतियोगिताएं तथा साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। वहीं,...

भोपाल: हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस 29 अगस्त मप्र में राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप में मनाया जाएगा। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के सभी जिलों में ध्यानचंद के जन्म दिवस के मौके पर खेल प्रतियोगिताएं तथा साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर 'फिट इंडिया' अभियान का शुभारंभ करेंगे, जिसका प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा।

PunjabKesari
बता दें कि टी.टी नगर स्टेडियम स्थित बड़ी स्क्रीन पर भी फिट इंडिया कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था की गई है। जहां खिलाड़ी सीधा प्रसारण देखेंगे। संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ. एसएल थाउसेन बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में राजधानी भोपाल में प्रदेश के सभी जिलों में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। नागरिकों को पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति जागरुक बनाने के उद्देश्य से साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा।

6.30 बजे से पंजीकरण
रैली में शामिल होने के इच्छुक प्रतिभागी 29 अगस्त को सुबह 6.30 बजे स्टेडियम पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकेंगे। रैली से पहले खिलाड़ी खेल प्रशिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी मेजर ध्यानचंद के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

रैली में साइकिल का आयोजन
टीटी नगर स्टेडियम में प्रातः 7 बजे साईकिल रैली का आयोजन किया गया है। यह रैली स्टेडियम से प्रारंभ होकर बोर्ड ऑफिस चौराहे तक जाएगी और वहां से वापस स्टेडियम पहुंचेगी।

स्टेडियम स्थित मार्शल आर्ट हाल में पूर्वान्ह 11.30 बजे खिलाड़ियों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में हॉकी के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशिया कप की पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के प्रशिक्षक रहे श्री मीर रंजन नेगी द्वारा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया जाएगा। राष्ट्रीय खेल दिवस पर सायं 4.30 बजे मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर भोपाल हॉकी और मध्य प्रदेश राज्य हॉकी अकादमी के मध्य मैत्री मैच खेला जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!