MP पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर

Edited By meena, Updated: 30 Nov, 2022 04:58 PM

police naxalites encounter in mp 2 naxalites killed

मध्यप्रदेश में नक्सल उन्मूलन में तैनात हाकफोर्स के जवानों को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। जहां 30 नवंबर बुधवार तड़के बालाघाट व मण्डला जिले के बॉडर पर मोतीनाला...

मंडला(अरविंद सोनी): मध्यप्रदेश में नक्सल उन्लन में तैनात हाकफोर्स के जवानों को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। जहां 30 नवंबर बुधवार तड़के बालाघाट व मण्डला जिले के बॉडर पर मोतीनाला थाना के सुपखार के पास जमसेरा के जंगल में नक्सली एनकांउटर की खबर सामने आ रहीं है, जहां पर हाकफोर्स व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मार गिराया गया है और एक घायल होने की प्रारंभिक जानकारी मिल रहीं है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक कान्हा नेशनल पार्क के कोर जोन में अल सुबह को मुखबिरी से जानकारी मिलते ही हाकर्फोस की टीम सुपखार के जंगल पहुंची। जहां पर दजर्नों नक्सली होने की जानकारी मिली थी। जहां नक्सली देख दोनों ओर से फायरिंग प्रांरभ हो गई, जिसमें नक्सली कमांडर राकेश ओडी को मार गिराया जिसके पास से एक 47 रायफल मिली है, वहीं एक अन्य नक्सली में मारा गया है और एक नक्सली को गोली लगी होने से घायल होने की जानकारी मिल रहीं है। जिसकी सघन तलाशी जारी है, मारे गए नक्सली कान्हा भोरम देव कमेटी के सक्रिय नक्सली होना बताया जा रहा है।

PunjabKesari

जानकारी लग रहीं है कि मारे गए नक्सलियों की जानकारी मिलते ही बालाघाट के एसपी, आईजी व मंडला जिले के एसपी भी मौके पर पहुंचे है, और अग्रिम कार्रवाई की जा रहीं है। फिलहाल अब पुलिस विभाग से पुष्टि होना बाकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!