खंडवा गैंगरेप कांड पर सियासत तेज! विक्रांत भूरिया बोले- प्रदेश में बढ़ता जा रहा जंगल राज

Edited By meena, Updated: 28 May, 2025 06:34 PM

politics intensifies on khandwa gang rape case

खंडवा में आदिवासी महिला गैंगरेप और हत्या के मामले में मध्य प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है...

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी) : खंडवा में आदिवासी महिला गैंगरेप और हत्या के मामले में मध्य प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। कांग्रेस लगातार पीड़ित परिवार से संपर्क बनाए हुए है और इंसाफ की मांग कर रही है। इसी कड़ी में झाबुआ विधायक एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया बुधवार को खंडवा पहुंचे। उन्होंने पहले पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उसके बाद गांधी भवन में खंडवा में खालवा थाना क्षेत्र में आदिवासी महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और बर्बरता के मामले को लेकर पत्रकारों से चर्चा की।

PunjabKesari

इस दौरान भूरिया ने कहा कि जिले की खालवा की घटना को लेकर मुख्यमंत्री के पास समय नहीं है। दिल्ली में बैठकर मध्य प्रदेश के खंडवा के आदिवासी परिवार से राहुल गांधी चर्चा करते हैं, पर मुख्यमंत्री के पास समय नहीं है। महिला आयोग कहां है? मामले में पर्दा डालने की बजाय पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए। आदिवासी क्षेत्रों में धड़ल्ले से शराब का धंधा चल रहा है। धार्मिक नगरी में शराब प्रतिबंध और आदिवासी क्षेत्रों में शराब खुलेआम बेची जा रही है। अपराधियों के मन से डर खत्म हो गया है। आदिवासी महिलाएं सुरक्षित हो इसकी जवाबदारी सरकार तय करे।

मध्य प्रदेश में विकास जमीन पर दिखना चाहिए, उन आदिवासियों के घरों पर तीन शेड तो लगाइए। 25 लाख का सरकारी मुआवजा, परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की बात भी कही। दिल्ली में बैठकर आदिवासी परिवार की चिंता राहुल गांधी जी ने की। फास्ट्रेक कोर्ट पर प्रकरण चलाया जाना चाहिए। आरोपियों के विरुद्ध फांसी की सजा होनी चाहिए। कांग्रेस की विचारधारा के साथ हम खड़े हैं। मानवता शर्मसार हुई है। पूरा देश शर्मसार हुआ, लोकसभा विधानसभा दोनों ही जगह इस मामले को उठाएंगे और महिला को न्याय दिलाएंगे। पीड़ित परिवार पर कोई दबाव नहीं है। आदिवासियों के हितों के लिए उन पर किसी भी प्रकार के अत्याचार के लिए राहुल गांधी हमेशा खड़े हैं और लड़ते रहेंगे। मध्य प्रदेश में जंगलराज बढ़ता जा रहा है। रेप कैपिटल के साथ शराब कैपिटल भी बनती जा रहा है। आदिवासी क्षेत्र में बढ़ावा। माफियाओं पर नकेल क्यों नहीं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!