नक्सल मुक्त बालाघाट में अब विकास की रफ्तार तेज: जनजातीय महोत्सव से संस्कृति और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 10 Apr, 2026 08:19 PM

post naxal balaghat to see development boost

डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के बालाघाट जिले में नक्सल उन्मूलन के बाद अब विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देशन में प्रदेश में नक्सल...

भोपाल: डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के बालाघाट जिले में नक्सल उन्मूलन के बाद अब विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देशन में प्रदेश में नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया है।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समत्व भवन में आगामी माह बालाघाट में आयोजित होने वाले जनजातीय महोत्सव को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह और मुख्य सचिव अनुराग जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों के साथ विभिन्न विभागों द्वारा स्थानीय जरूरतों के अनुसार शिविर लगाए जाएं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेगा हेल्थ कैंप, सिकल सेल स्क्रीनिंग, शिक्षा सुविधाओं का विस्तार, महिला एवं बाल कल्याण, रोजगार और दिव्यांग हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

महोत्सव में बैगा समुदाय की पारंपरिक संस्कृति को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। बिदरी, बीज पंडूम, बड़ा देव पूजा जैसे पारंपरिक आयोजनों के साथ तीरंदाजी, बोरा दौड़ और मटका रेस जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। इसके अलावा कोदो-कुटकी, महुआ से बने पारंपरिक व्यंजन, जड़ी-बूटियों के ज्ञान और स्व-सहायता समूहों के उत्पादों के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र होंगे। इस आयोजन में मध्यप्रदेश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के जनजातीय समुदाय की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी से यह महोत्सव क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास को नई दिशा देगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!