MP के बड़े नेता का दावा-बुंदेलखंड की 90 फीसदी सीटों पर सीधा मुकाबला ASP और BJP के बीच, कांग्रेस चुनावी रेस से पूरी तरह बाहर

Edited By meena, Updated: 25 Apr, 2026 07:43 PM

prominent mp leader claims direct contest between asp and bjp on 90 percent of

पन्ना में ASP नेता दामोदर यादव मंडल  जमकर गरजे हैं और बड़ा बयान दिया है। दामोदर यादव के ने कहा है कि बुंदेलखंड को आडंबर-पाखंड की धरती

पन्ना (टाइगर खान) : पन्ना में ASP नेता दामोदर यादव मंडल जमकर गरजे हैं और बड़ा बयान दिया है। दामोदर यादव के ने कहा है कि बुंदेलखंड को आडंबर-पाखंड की धरती नहीं बनने देंगें बल्कि संविधान की धरती बनाएंगे।

"अर्ची-पर्ची" निकालने वालों का पाखंड नहीं चलने देंगे

दरअल बुंदेलखंड की सियासत में आज उस वक्त भूचाल आ गया, जब 'आजाद समाज पार्टी' के कद्दावर नेता दामोदर यादव ने पन्ना सर्किट हाउस में विरोधियों पर तीखे तीर छोड़े। यादव ने सीधे तौर पर धार्मिक आडंबरों को निशाने पर लेते हुए कहा कि अब बुंदेलखंड को "अर्जी-पर्ची" की नहीं, बल्कि संविधान की धरती बनाएंगे। उन्होंने साफ किया कि जनता के बीच अंधविश्वास फैलाने वालों का खेल अब और नहीं चलेगा...

बुंदेलखंड की 90% सीटों पर मुकाबला ASP और भाजपा के बीच, कांग्रेस चुनावी रेस से पूरी तरह बाहर

आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए यादव ने दावा किया कि बुंदेलखंड की 90% सीटों पर सीधा मुकाबला ASP और भाजपा के बीच होगा, जबकि कांग्रेस चुनावी रेस से पूरी तरह बाहर हो चुकी है। उन्होंने पन्ना, पवई और गुनौर विधानसभा सीटों पर जीत का संकल्प दोहराया। दामोदर यादव ने 'दिल्ली मॉडल' की तर्ज पर हुंकार भरते हुए कहा कि उनकी सरकार आने पर कलेक्टर और चपरासी का बेटा एक ही स्कूल में पढ़ेगा। उन्होंने भ्रष्टाचार और सामंतवादी सोच को जड़ से मिटाने का आह्वान किया, ताकि बुंदेलखंड को शोषण मुक्त और अधिकार संपन्न बनाया जा सके। दामोदर ने कहा कि यहां पर सामंतवादी सोच नहीं चलने देंगें और हमारी पार्टी अपनी विजय हासिल करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!