MP में अपनी राज्यसभा सीट बचाने के लिए कांग्रेस हुई सतर्क,इस प्लान पर काम कर रही कांग्रेस,बिछने लगी बिसात

Edited By Desh Raj, Updated: 14 Apr, 2026 10:42 PM

congress takes charge to retain its rajya sabha seat in mp

MP में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। हालांकि सीटें अभी खाली भी नहीं हुई हैं, लेकिन भाजपा और कांग्रेस के बीच शह और मात का खेल शुरु हो चुका है। संख्या बल के हिसाब से दो सीटें भाजपा और एक सीट कांग्रेस के खाते में जाती दिख...

(भोपाल): MP में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। हालांकि सीटें अभी खाली भी नहीं हुई हैं, लेकिन भाजपा और कांग्रेस के बीच शह और मात का खेल शुरु हो चुका है। संख्या बल के हिसाब से दो सीटें भाजपा और एक सीट कांग्रेस के खाते में जाती दिख रही हैं, लेकिन तीसरी सीट को लेकर खेल दिलचस्प हो गया है। भाजपा किसी भी तरह से कांग्रेस से तीसरी सीट छीनने की फिराक में है।

भाजपा की सक्रियता और रणनीति को भांपते हुए कांग्रेस भी कुछ सक्रिय हो गई है। कांग्रेस अपनी सीट को बचाने के लिए रण में उतर आई है। अपनी सीट बचाने के लिए कांग्रेस भी भोपाल से लेकर दिल्ली तक एक्टिव हो गई। इस सीट पर मंथन करके ऐसे चेहरे की खोज की जा रही है, जो सीट को बचा ले। क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को साधते हुए दमदार उम्मीदवार उतारने की तैयारी में पार्टी है। दरअसल कांग्रेस के भीतर कुछ नेताओं के खुले बयान और  बगावत इस सीट को कांग्रेस के लिए संदेह पैदा कर रही है। ऐसे में राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट का मुकाबला बेहद कांटे का होने की संभावना है,

प्रदेश प्रभारी  करेंगे बैठक, एकजुटता का पाठ

विधानसभा में संख्या बल के आधार पर तीसरी सीट कांग्रेस को मिलना लगभग तय है, लेकिन भाजपा ने दावा ठोककर कांग्रेस की नींद उड़ा दी है। अब दिल्ली में मंथन के बाद प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी 15 अप्रैल को भोपाल आकर पार्टी नेताओं की बैठक लेंगे। बैठक में इस सीट को बचाने पर मंथन किया जाएगा । वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद चौधरी पार्टी नेताओं और विधायकों से भी वन टू वन मुलाकात करेंगे। इस दौरान उनको एकजुटता का पाठ पढ़ाने की कोशिश होगी।

कांग्रेस पार्टी को आशंका है कि कुछ विधायक राज्यसभा के लिए मतदान के दौरान क्रास वोटिंग कर सकते है। कांग्रेस ने इस शंका पर वरिष्ठ नेताओं के साथ राज्यसभा चुनाव को लेकर मंथन करना शुरु कर दिया है। पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी दिग्विजय सिंह से मिलने उनके बंगले पहुंचे थे। अब 15 अप्रैल को हरीश चौधरी बैठक करेंगें और इस सीट को सेफ बनाने की रणनीति पर मंथन होगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!