मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 838 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 31,000 के पार

Edited By PTI News Agency, Updated: 31 Jul, 2020 09:17 PM

pti madhya pradesh story

भोपाल, 31 जुलाई (भाषा) मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 838 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 31,806 तक पहुंच गयी।

भोपाल, 31 जुलाई (भाषा) मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 838 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 31,806 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 10 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 867 हो गयी है।

मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से भोपाल में सात और इंदौर, छतरपुर एवं अशोकनगर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’
उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे अधिक 311 मौत इंदौर में हुई है। भोपाल में 176, उज्जैन में 74, सागर में 32, जबलपुर में 27, बुरहानपुर में 24, खंडवा में 19 एवं खरगोन में 17 लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड—19 के सबसे अधिक 208 नये मामले भोपाल जिले में आये हैं, जबकि इंदौर में 112, बड़वानी में 52, जबलपुर में 48, खरगोन में 47, ग्वालियर में 39, और नीमच में 33 नये मामले आये हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 31,806 संक्रमितों में से अब तक 22,271 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 8,668 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 614 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 3,162 निषिद्ध क्षेत्र हैं।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!