होशंगाबाद के पास एलपीजी सिलेंडरों से भरे ट्रक में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Edited By PTI News Agency, Updated: 29 Sep, 2020 04:02 PM

pti madhya pradesh story

होशंगाबाद (मप्र) 29 सितंबर (भाषा) मध्यप्रदेश में होशंगाबाद से लगभग 10 किलोमीटर दूर होशंगाबाद-पिपरिया मार्ग पर तवा नदी के पुल पर रसोई गैस (एलपीजी) के सिलेंडरों से भरे एक ट्रक में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात आग लग गयी। हालांकि, इस हादसे में...

होशंगाबाद (मप्र) 29 सितंबर (भाषा) मध्यप्रदेश में होशंगाबाद से लगभग 10 किलोमीटर दूर होशंगाबाद-पिपरिया मार्ग पर तवा नदी के पुल पर रसोई गैस (एलपीजी) के सिलेंडरों से भरे एक ट्रक में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात आग लग गयी। हालांकि, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

बाबई पुलिस थाना के प्रभारी निरीक्षक आशीष पंवार ने मंगलवार को बताया कि घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात लगभग एक से दो बजे के बीच बाबई कस्बे के पास तवा नदी के पुल पर हुई। सिलेंडर फटने और आग लगने से इलाके के लोगों में दहशत फैल गयी। हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुल के दोनों और यातायात रोक दिया गया और तीन दमकल वाहनों ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया।

उन्होंने बताया कि ट्रक में लगभग 300 से अधिक एलपीजी सिलेंडर भरे हुए थे। सिलेंडरों की सही संख्या तेल कंपनी के अधिकारियों के आने के बाद ही पता चल सकेगी।

पंवार ने बताया कि ट्रक के चालक और क्लीनर का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!