तालिबान पर टिप्पणी को लेकर भाजपा नेताओं ने की दिग्विजय सिंह की आलोचना

Edited By PTI News Agency, Updated: 24 Jun, 2021 12:15 AM

pti madhya pradesh story

भोपाल, 23 जून (भाषा) तालिबान नेताओं से मिलने के लिए भारतीय अधिकारियों के दौरे.. वाली कथित खबर का ट्वीट करने के लिए कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को निशाने पर लेते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह उनकी ‘‘...

भोपाल, 23 जून (भाषा) तालिबान नेताओं से मिलने के लिए भारतीय अधिकारियों के दौरे.. वाली कथित खबर का ट्वीट करने के लिए कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को निशाने पर लेते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह उनकी ‘‘ तालिबानी मानसिकता’’ है।

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी दिग्विजय सिंह की आलोचना करते हुए दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री के संपर्क जांच के दायरे में हैं।
तालिबान नेताओं से मिलने के लिए भारतीय अधिकारियों का चुपचाप दौरा ..शीर्षक समाचार को ट्विटर पर साझा करते हुए सिंह ने बुधवार को ट्वीट में कहा, ‘‘यह एक बहुत ही गंभीर मुद्दा है। भारत सरकार को इस विषय पर तत्काल वक्तव्य देना चाहिए। क्या भाजपा आईटी सेल इसको संज्ञान में ले कर राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में रखेगा?’’ ट्वीट के बारे में पूछे जाने विजयवर्गीय ने यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से कहा, ‘‘ फिलहाल दिग्विजय सिंह के खिलाफ जांच चल रही है कि वह किसके संपर्क में हैं।’’ हालांकि विजयवर्गीय ने इस जांच के बारे में विस्तार से नहीं बताया।
कांग्रेस नेता के ट्वीट पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ उनकी (दिग्विजय सिंह) मानसिकता तालिबानी है।’’ इससे पहले, इस माह के प्रारंभ में प्रदेश भाजपा नेताओं ने दिग्विजय सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर एक क्लब हाउस चैट में दिए गए बयान के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी से जांच कराने की मांग की थी। सोशल मीडिया पर उपलब्ध बातचीत के एक हिस्से के मुताबिक, दिग्विजय सिंह ने क्लब हाउस संवाद में कहा था, ‘‘जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना और राज्य का दर्जा खत्म करना बहुत दुखद है। कांग्रेस पार्टी इस विषय पर निश्चित तौर पर पुनर्विचार करेगी।’’ दिल्ली में राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के घर पर विपक्षी नेताओं की बैठक के बारे में पूछे जाने पर विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशाल व्यक्तित्व के कारण उनमें घबराहट है। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘ विपक्ष में ऐसा कोई नहीं है जो नरेंद्र मोदी के घुटने की ऊंचाई तक भी पहुंच सके।’’

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!