Edited By meena, Updated: 20 Mar, 2023 01:08 PM

कांग्रेस के ट्वीट सावरकर समझा है क्या पर नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा है कि जो विदेश में जाकर भारत को बदनाम करते हैं
भोपाल (विवान तिवारी): कांग्रेस के ट्वीट सावरकर समझा है क्या पर नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा है कि जो विदेश में जाकर भारत को बदनाम करते हैं हम उन्हें वहीं राहुल गांधी समझते हैं। नरोत्तम ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर भी जुबानी हमला किया और कहा कि बड़े भैया कर्मचारियों को धमकाते हैं। यह नेताओं और मंत्रियों को इसको अगर कोई अड़ी बाजी कह देगा तो बुरा मान जाते हैं। ओलावृष्टि पर भी कहा कि किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं मुख्यमंत्री स्वयं निगरानी कर रहे हैं।
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सावरकर के तो आस-पास भी नहीं मानते हम, हम उन्हें राहुल गांधी ही समझते हैं। वह राहुल गांधी जो विदेश में जाकर के भारत को बदनाम करते हैं। हम उन्हें वहीं राहुल गांधी समझते हैं। वह राहुल गांधी जो टुकड़े टुकड़े गैंग का समर्थन करते हैं। वहीं राहुल गांधी समझते हैं यात्रा में देश के खिलाफ बात करने वालों को अपने साथ लेकर के चलते हैं। हम वहीं राहुल गांधी समझते हैं राम और सीता पर जो विवाद खड़ा करते हैं। हम वहीं राहुल गांधी समझते हैं जूते मार कर भगा देंगे सेना से ऐसी बातें करने वाले को हम वहीं राहुल गांधी समझते हैं। खुद की तुलना भगवान से करने वाले राहुल गांधी को हम वहीं राहुल गांधी समझते हैं।
दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना
सुर्खियों में बने रहने के लिए और वह क्या करेंगे, रिस्पांस तो कहीं मिल नहीं रहा है उन्हें जनता का... कार्यकर्ताओं को इकट्ठा कर लेते हैं। एक भैया उनका बड़ा वाला वह कर्मचारियों को धमकाते हैं, यह मंत्रियों को धमकाते हैं, नेताओं को धमकाते हैं। इसको अगर कोई अड़ीबाजी कह देगा तो बुरा मान जाते हैं। यह काहे की अड़ीबाजी है। 20 साल से हार रहे हैं। यह कोई पहली बार है 20 साल से भारतीय जनता पार्टी को वोट मिल रहा है। पहले संगत की पंगति थी अब अड़ीबाजी है।
कांग्रेस के संकल्प दिवस मनाए जाने को लेकर
उन्हें संकल्प दिवस क्या निकालना चाहिए उन्हें माफी दिवस मनाना चाहिए। क्षमा मांगना चाहिए कि उनके नेतृत्व में 42 एमएलए चले गए। अलग अलग कभी राष्ट्रपति पर क्रॉस वोटिंग कर देते हैं। कभी कांग्रेस के नेता चले जाते हैं। आप संगठन नहीं संभाल पाए तो कांग्रेस के लोगों से माफी मांगों।