क्या कार्यकर्ताओं को शब्दों-शब्दों में बड़ा इशारा दे गए नरोत्तम मिश्रा? बोले- मैं तुम्हारे मन को समझ रहा हूं, तुम मेरे मन को समझो

Edited By Himansh sharma, Updated: 16 Jul, 2026 03:11 PM

narottam mishra reacts after ticket snub in datia

मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है।

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर भाजपा ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। टिकट कटने के बाद बुधवार को नरोत्तम मिश्रा दूसरी बार दतिया पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भावुक अंदाज में बड़ा संदेश दिया।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "जो हुआ, ब्रह्म के क्रोध में हुआ। मैं आपके मन को समझ रहा हूं, लेकिन आप भी मेरे मन को समझने की कोशिश करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के साथ मजबूती से खड़े रहने और उपचुनाव में पूरी ताकत से भाजपा के पक्ष में काम करने की अपील की।

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने टिकट कटने के बाद उनके समर्थन में खड़े हुए लोगों का आभार भी जताया। मिश्रा ने कहा कि दतिया के व्यापारियों ने लगातार तीन दिन तक बाजार बंद रखकर अपना समर्थन दिया, जिसके लिए वे सभी का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं की चोट और पीड़ा का भी जिक्र किया। मिश्रा ने कहा कि रास्ते में कई कार्यकर्ता मिले, जिन्होंने प्रदर्शन के दौरान लगी चोटें दिखाईं। उन्होंने बताया कि एक कार्यकर्ता के सिर पर आंसू गैस का गोला लगने से गंभीर चोट आई और उसका सिर फट गया। इस घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वे अपने हर कार्यकर्ता के दर्द को महसूस करते हैं।

गौरतलब है कि भाजपा द्वारा टिकट बदलने के बाद दतिया में समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया था। कई स्थानों पर जाम लगाया गया और टिकट बदलने के फैसले के खिलाफ नाराजगी भी देखने को मिली। हालांकि अब नरोत्तम मिश्रा लगातार कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को एकजुट रखने की कोशिश कर रहे हैं।

दतिया उपचुनाव के बीच नरोत्तम मिश्रा का यह भावुक संबोधन राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके बयान को भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एकता और अनुशासन का संदेश माना जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!