आलाकमान से मुलाकात के बाद नरोत्तम का बड़ा बयान, बोले- मैं न पार्टी से नाराज हूं ,न कभी नाराज हो सकता हूं, वो पल भर का आवेश था

Edited By Desh Raj, Updated: 12 Jul, 2026 06:30 PM

narottam meets high command in delhi says  i am not upset with the party

दिल्ली में पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की है । इसके बाद नरोत्तम ने बड़ी बातें बोली है औऱ कहा है कि वो पार्टी से नाराज हो ही नहीं सकते हैं।   दतिया में बीजेपी से टिकट कटने के बाद नरोत्तम मिश्रा के...

(डेस्क): दिल्ली में पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की है । इसके बाद नरोत्तम ने बड़ी बातें बोली है औऱ कहा है कि वो पार्टी से नाराज हो ही नहीं सकते हैं।   दतिया में बीजेपी से टिकट कटने के बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का गुस्सा लगातार देखा जा रहा था,लेकिन अब नरोत्तम मिश्रा ने दिल्ली में बीजेपी आलाकमान से मुलाकात के बाद विवाद शांत होता नजर आ रहा है। दतिया में होने वाले उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद शुरु हुआ सियासी हंगामा अब थमता नजर आ रहा है। रविवार को दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने नरोत्तम मिश्रा से बातचीत की है। नरोत्तम मिश्रा नितिन नवीन के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे थे, जहां दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई है।

मैं न पार्टी से नाराज हूं और न कभी नाराज हो सकता हूं-नरोत्तम

नितिन नवीन से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बात करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने साफ कर दिया कि वो न कभी नाराज थे, और न ही नाराज हैं और न ही कभी पार्टी से नाराज हो सकते हैं। उस दौरान वो पल भर का आवेश था और अब शांत हो चुका है। पार्टी बहुत ऊपर होती है औऱ वो सब कुछ देखती है। इस मुलाकात में मिश्रा ने कहा कि वो एक कार्यकर्ता के तौर पर काम करेंगे।

नितिन नबीन से मुलाकात के बाद नरोत्तम मिश्रा एक और बड़ा बयान दिया है। नरोत्तम ने कहा कि वो भाजपा में जन्मे हैं और भाजपा में ही मरेंगें।  किसी दूसरी पार्टी में शामिल होने को लेकर चल रही अटकलों पर भी उन्होंने विराम लगाया। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 'भाजपा में ही मेरा जन्म हुआ है और मैं मरूंगा भी भाजपा में ही।'

नरोत्तम ने कहा कि वो उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के नामांकन में शामिल होगें औऱ उनकी जीत को सुनिश्चित करने के लिए काम करेगें।  लिहाजा दिल्ली में आलाकमान से मुलाकात के बाद नरोत्तम मिश्रा अब शांत नजर आ रहे हैं और समर्थकों को भी समझाने की बात कह रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!