Edited By meena, Updated: 11 Jul, 2026 05:55 PM

मध्य प्रदेश की विपक्ष की राजनीती में कुछ भी सही नहीं चल रहा पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के भाई का नाम ड्रग्स तस्करों द्वारा लिया गया था जिसके बाद कांग्रेस की राजनीति
इंदौर (सचिन बहरानी) : मध्य प्रदेश की विपक्ष की राजनीती में कुछ भी सही नहीं चल रहा पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के भाई का नाम ड्रग्स तस्करों द्वारा लिया गया था जिसके बाद कांग्रेस की राजनीति में हाहाकार मच गया। इसी बीच पूरे दिन चले घटनाक्रम में देर रात नाना से पूछताछ कर छोड़ दिया गया था और दूसरे दिन नाना ने मीडिया में सामने आ कर कहा था में अब नशा नहीं करता मैं छोड़ चुका हुं इसके साथ ही जीतू पटवारी ने भी इस मामले में कहा था मैंने भ्रष्टाचार को लेकर खुलासे किये थे इसलिए मेरे परिवार को निशाना बनाया जा रहा।
बता दे नाना पर कई प्रकार के आरोप हैं। ड्रग्स तस्करों से ड्रग्स मंगवाना साथ ही युवाओं को नशे का आदि बनाना और युवतियों को नशे का आदि बना कर उनका शोषण करने जैसे आरोप भी लगे हैं। इसी बीच एक युवती ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नाना को 4 से 5 साल से जानती है। नाना ने कभी कुछ गलत नहीं किया। नाना पर सब आरोप झूठे है। मैंने नाना पर कोई आरोप नहीं लगाए गए है। वह अच्छे इंसान है। यह जो आरोप लगाए जा रहे हैं कि वह लड़कियों को ड्रग्स देते हैं। सब गलत है। मैं उन्हें बहुत अच्छे से जानती हूं साथ में रही हुं और रह रही हुं। मैंने उनको ड्रिंक करते हुए भी नहीं देखा ड्रग्स तो बहुत दूर की बात हैं। वही जब साजिश को लेकर सवाल किया तो बोली मुझे नहीं मालूम कौन नाना को फ़साने की साजिश कर रहा है।
वही इस मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि नाना वाले मामले में जांच चल रही है। गुजरात के तस्करों के तार जुड़ने की बात सामने आ रही है। पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है। अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।