हरिद्वार, लखनऊ और नागपुर जाना होगा आसान, रेलवे ने भोपाल से गुजरने वाली ट्रेनों को दी मंजूरी

Edited By meena, Updated: 10 Oct, 2020 12:58 PM

railways approved trains passing through bhopal

त्योहारी सीजन को देखने हुए रेल्वे ने भोपाल से गुजरने वाली 6 ट्रेनों को मंजूरी दे दी है। ये ट्रेने भोपाल से आगामी कुछ दिनों में शुरु होगीं। अब भोपाल स्टेशन से हरिद्वार, लखनऊ, अमृतसर और नागपुर के लिए भी ट्रेन मिलेगी। रेल्वे ने इस संबंध में आदेश जारी...

भोपाल: त्योहारी सीजन को देखने हुए रेल्वे ने भोपाल से गुजरने वाली 6 ट्रेनों को मंजूरी दे दी है। ये ट्रेने भोपाल से आगामी कुछ दिनों में शुरु होगीं। अब भोपाल स्टेशन से हरिद्वार, लखनऊ, अमृतसर और नागपुर के लिए भी ट्रेन मिलेगी। रेल्वे ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। हालांकि भोपाल-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस की तारीख की घोषणा जल्द होने की उम्मीद जताई जा रही है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से हरिद्वार, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से लखनऊ , नागपुर से अमृतसर के बीच अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। जो भोपाल से होकर अपने निर्धारित समय के अनुसार चलेगी। 

PunjabKesari

ट्रेनों के चलने की ये होगी तारीख
15 अक्टूबर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस चलेगी। यही ट्रेन हरिद्वार- लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल एक्सप्रेस 16 अक्टूबर से हरिद्वार से अपने नियमित निर्धारित समय-सारणी के अनुसार चलेगी। यह दोनों ही ट्रेन भोपाल स्टेशन पर रुकेगी।

वलसाढ़-पुरी स्पेशल एक्सप्रेस 16 अक्टूबर से चलेगी, वही  डॅा. अंबेडकर नगर से कामाख्या स्पेशल एक्सप्रेस 15 अक्टूबर से व 18 अक्टूबर से कामाख्या- डॉ. आंबेडकर नगर स्पेशल एक्सप्रेस चलेगी। दोनों ट्रेन भोपाल स्टेशन पर रुकेगी।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस-लखनऊ स्पेशल एक्सप्रेस 17 अक्टूबर से तथा यही ट्रेन लखनऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल एक्सप्रेस दिनांक 18 अक्टूबर से अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलेगी। यह दोनों ट्रेन भोपाल मण्डल के हबीबगंज स्टेशन पर रुकेगी।

वहीं 17 अक्टूबर से नागपुर-अमृतसर साप्ताहिक एसी स्पेशल एक्सप्रेस 19 अक्टूबर से अमृतसर-नागपुर साप्ताहिक ऐसी स्पेशल एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलेगी। ये दो जोड़ी ट्रेन अपने निर्धारित समय-सारणी के अनुसार रहेगी और ये दोनों ट्रेन भी भोपाल स्टेशन पर रुकेंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!