राजेंद्र भारती पर कोर्ट का बड़ा फैसला: सजा तय करेगी कुर्सी, क्या दतिया में होंगे उपचुनाव?

Edited By Himansh sharma, Updated: 01 Apr, 2026 05:46 PM

rajendra bharti convicted sentence to decide seat bypoll likely in datia

मध्य प्रदेश के दतिया के कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती पर दिल्ली की विशेष MP-MLA अदालत का फैसला अब सिर्फ एक घोटाले तक सीमित नहीं रह गया है

दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया के कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती पर दिल्ली की विशेष MP-MLA अदालत का फैसला अब सिर्फ एक घोटाले तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि उनके राजनीतिक भविष्य पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर गया है।

सजा तय करेगी राजनीतिक किस्मत

भूमि विकास बैंक से जुड़े करीब 25 साल पुराने मामले में दोषी ठहराए गए भारती को अभी सजा सुनाई जानी बाकी है। लेकिन असली असर उस सजा की अवधि पर पड़ेगा।भारत में ‘जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951’ की धारा 8(3) के मुताबिक, अगर किसी विधायक या सांसद को 2 साल या उससे ज्यादा की सजा मिलती है, तो उसकी सदस्यता तुरंत खत्म हो जाती है। यानी सजा सुनाए जाने के दिन से ही वे अयोग्य घोषित कर दिए जाते हैं।

क्या जा सकती है विधायकी?

अगर अदालत भारती को 2 साल या उससे अधिक की सजा देती है, तो उनकी विधायक सदस्यता तुरंत समाप्त हो जाएगी वे आने वाले चुनाव लड़ने के लिए भी अयोग्य हो सकते हैं (निर्धारित अवधि तक),दतिया सीट पर उपचुनाव की नौबत आ सकती है

घोटाले से राजनीति तक असर

अब तक यह मामला सिर्फ बैंक घोटाले और फर्जीवाड़े तक सीमित था, लेकिन दोष सिद्ध होने के बाद यह सीधे राजनीतिक संकट में बदल गया है।

आगे क्या?

सभी की नजरें अब अदालत के सजा सुनाने के फैसले पर टिकी हैं। यही तय करेगा कि यह मामला सिर्फ कानूनी सजा तक सीमित रहेगा या फिर एक विधायक की पूरी राजनीतिक पारी पर विराम लगा देगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!