PM आवास में बवाल! नोटिस देने पहुंची निगम टीम पर पथराव, अधिकारियों को भागकर बचानी पड़ी जान

Edited By Himansh sharma, Updated: 31 Jul, 2026 02:41 PM

ratlam civic body warns 208 pmay flat owners over dues

नगर निगम आयुक्त अनिल भाना ने पहले ही स्पष्ट किया था कि जिन हितग्राहियों ने केवल मार्जिन मनी जमा कर फ्लैटों पर कब्जा कर लिया है

रतलाम (समीर खान): मध्य प्रदेश के रतलाम के डोसीगांव स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) की ईडब्ल्यूएस मल्टी में शुक्रवार को उस समय हंगामा मच गया, जब बकाया राशि के नोटिस देने पहुंची नगर निगम की टीम पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। अचानक हुए हमले के बाद निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।

दरअसल, नगर निगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत डोसीगांव की ईडब्ल्यूएस मल्टी में रहने वाले 208 हितग्राहियों को बकाया 1.80 लाख रुपये जमा करने के लिए नोटिस जारी किए हैं। निगम ने तीन दिन के भीतर भुगतान करने का अंतिम मौका दिया है। निर्धारित समय में राशि जमा नहीं होने पर 4 अगस्त से फ्लैट खाली कराने और संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई व एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी गई है।

PunjabKesariइसी कार्रवाई के तहत निगम की टीम नोटिस देने डोसीगांव पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और देखते ही देखते टीम पर पथराव कर दिया। हालात बिगड़ते देख अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।

नगर निगम आयुक्त अनिल भाना ने पहले ही स्पष्ट किया था कि जिन हितग्राहियों ने केवल मार्जिन मनी जमा कर फ्लैटों पर कब्जा कर लिया है और शेष राशि नहीं चुकाई है, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद प्रशासन पूरे मामले की जानकारी जुटा रहा है। पथराव करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!