दिनदहाड़े चाकू की नोक पर लूट! कपड़ा व्यापारी से वारदात, नगर में दहशत

Edited By meena, Updated: 02 Mar, 2026 08:09 PM

robbery at knifepoint in broad daylight incident involving cloth merchant terr

धमधा नगर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। दोपहर करीब 12 बजे मुख्य मार्ग पर स्थित ब्लू लाइट ढाबा के...

धमधा (हेमंत पाल) : धमधा नगर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। दोपहर करीब 12 बजे मुख्य मार्ग पर स्थित ब्लू लाइट ढाबा के सामने एक कपड़ा व्यापारी से चाकू की नोक पर लूट की घटना सामने आई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है।

कैसे हुई वारदात

धमधा सड़क किनारे कपड़ों की अस्थायी दुकान लगाने वाले व्यापारी के पास तीन युवक एक बाइक पर पहुंचे। युवकों ने लगभग 8 हजार रुपये के कपड़े पसंद कर लिए और उन्हें बाइक पर रख लिया। जब व्यापारी ने पैसों की मांग की, तो आरोपियों में से एक युवक बाइक से उतरा और चाकू निकालकर व्यापारी की ओर लपका।

PunjabKesari

अचानक हुए इस हमले से घबराकर व्यापारी जान बचाने के लिए मौके से भागा और सीधे थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस दावों पर उठे सवाल

एक ओर दुर्ग पुलिस द्वारा सख्त पेट्रोलिंग और अपराध नियंत्रण के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मुख्य मार्ग पर दिनदहाड़े इस तरह की घटना ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारियों का कहना है कि अगर खुलेआम चाकू लहराकर लूट हो सकती है, तो आमजन की सुरक्षा कितनी सुरक्षित है?

PunjabKesari

राजनीतिक प्रतिक्रिया

इस मामले पर कांग्रेस महामंत्री राजीव गुप्ता ने कहा कि धमधा जैसे शांत शहर में इस प्रकार की घटना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पेट्रोलिंग बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

एसडीओपी धमधा डॉ. चित्रा वर्मा ने बताया कि मामले में अपराध दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। प्रार्थी टाकेश वर्मा ने बताया कि तीन लड़के आए थे, कपड़े लेकर बाइक पर बैठ गए। जब मैंने पैसे मांगे तो एक लड़का चाकू निकालकर मेरी तरफ दौड़ा। मैं डरकर वहां से भागा और सीधे थाने पहुंचा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!