गेहूं में नमक की मिलावट! सिंगरौली में उचित मूल्य दुकान से ले गया गेहूं, देखकर दंग रह गए लोग
Edited By meena, Updated: 23 Dec, 2025 06:58 PM

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के गेहूं में नमक मिलने का मामला सामने है...
सिंगरौली (अंबुज तिवारी) : मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के गेहूं में नमक मिलने का मामला सामने है। पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन में भी की है।
मामला सिंगरौली जिले की चितरंगी ब्लॉक के बड़कुड़ शासकीय उचित मूल्य की दुकान का है। गांव के निवासी पारस लाल गुप्ता 20 दिसंबर को उचित मूल्य की दुकान से 30 किलो गेहूं ले गए। घर जाकर गेहूं की बोरी खोली तो उन्हें आशंका हुई, जिसके बाद गेहूं को छलनी से चालकर देखने पर मामले का खुलासा हुआ।

बड़कुड़ निवासी पारस लाल गुप्ता ने इसका वीडियो भी बनाया है। जिला आपूर्ति अधिकारी पीसी चंद्रवंशी के पास मामले को जानकारी पहुंचने के बाद जांच शुरू की गई है। गेहूं में विक्रेता ने जानबूझकर नमक मिलाया या पहले से ही नमक मिला हुआ गेहूं दुकान में भेजा गया था यह जांच के बाद सामने आएगा।
Related Story

किसानों के कर्ज माफी और गेहूं खरीदी के लिए BJP MLA ने अपनी ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा,उठाया बड़ा...

बड़ी खबर! 1 अप्रैल से नहीं होगी गेहूं खरीदी, सरकार ने बढ़ाई तारीख, कांग्रेस बोली- किसानों की मेहनत...

10 अप्रैल से MP में गेहूं खरीदी शुरू! किसानों को मिलेगा एक और बड़ा फायदा, जानिए पूरी डिटेल

जमीन से जुड़े कलेक्टर, ग्रामीणों को दुखी देखकर उनके साथ जमीन पर बैठे, पूरी सादगी से समझी समस्या,लोग...

कांग्रेस एकजुटता के दावे तार-तार,जिलाध्यक्ष के सामने उपाध्यक्ष और पूर्व कोषाध्यक्ष में जमकर...

शराब दुकानों के लिये गठित मंत्री-मंडलीय समिति की बैठक में बड़ा फैसला, नीलामी के बाद बची दुकानों को...

सिंगरौली चितरंगी बस स्टैंड में 89 लाख का भ्रष्टाचार! कांग्रेस नेता ने राज्यमंत्री पर सवाल खड़े किए”

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया पहुंचे सिंगरौली, 13 अप्रैल को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

भरे मंच पर राज्य मंत्री से उलझ गईं महिला TI, मंत्री ने ड्यूटी पर सवाल उठाया तो TI ने सुना दी...

रिश्वत लेते पकड़े गए 2 बड़े अधिकारियों पर गिरी गाज! दोनों सस्पेंड