खून से सुसाइड नोट लिख, फंदे से झूली 12वीं की छात्रा
Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 21 Jan, 2019 05:29 PM

जिले के थाटीपुर क्षेत्र में उस समय सन्नाटा फैल गया जब 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने अपने ही घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने पुलिस को सूचित कर दिया है। घटनास्थल पर पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है ।
ग्वालियर: जिले के थाटीपुर क्षेत्र में उस समय सन्नाटा फैल गया जब 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने अपने ही घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने पुलिस को सूचित कर दिया है। घटनास्थल पर पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है । जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, थाटीपुर स्थित सुरेश नगर निवासी राजेन्द्र सिंह रावत एक निजी फैक्टरी में वर्कर है। उसके 2 बेटियां है जिनमें से बड़ी बेटी 18 वर्षिय राशि रावत 12 कक्षा में पढ़ती थी। वह रात को खाना खाने के बाद वह अपनी दादी के कमरे में सोने चली गई। सुबह जब 9 बजे तक वह बाहर नहीं आई तो घर वालों को परेशानी हो गई। उन्होंने जब खिड़की तोड़कर देखा तो सन्न रह गए। कमरे के अंदर उनकी बेटी राशी फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी गई। थाटीपुर थाना पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो सुसाइड नोट लिखा मिला।

छात्रा ने अपनी उंगली पर पिन मारकर खून से सुसाइड नोट लिखा था। जिस पर लिखा था कि मेरी जान लेने की वजह विष्णु कंसाना है बहुत परेशान किया मुझे। हालांकि परिजनों का कहना है कि वे विष्णु कंसाना को नहीं जानते। वहीं मोबाइल फोन पर पैटरन लॉक लगने की वजह से मोबाइल खुल नहीं सका। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस इस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।
Related Story

महिला कांग्रेस कार्यकर्ता भूली मर्यादा,पुलिस की घनघोर बेइज्जती की,कहा-वर्दी में कुत्ते की तरह हो...

24 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों पर टूटा कहर, मालिक पर प्रताड़ित करने के आरोप

किसान की संदिग्ध हालत में मौत! फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; किया हाईवे जाम

अंबिकापुर में आयोजित होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का 12वां संस्करण, CM साय करेंगे शिरकत

BJP नेता व पूर्व पार्षद के बेटे पर घर में घुसकर जानलेवा हमला, सोते वक्त बदमाशों ने चाकुओं से गोदा,...

राष्ट्रपति मुर्मु ने छात्रों को दिखाया रास्ता, कहा- सफलता के साथ निभानी होगी समाज की जिम्मेदारी

इंतजार खत्म! किसानों के खाते में इस दिन आएंगे किसान योजना के 2-2 हजार रुपए, शिवराज सिंह बोले- डेट...

बढ़ने वाली हैं MP के पूर्व CM की मुश्किलें, सॉलिसिटर जनरल को Action लेने के लिए महापौर ने लिखा पत्र

महापौर ने पूर्व CM के खिलाफ पत्र लिखकर दिल्ली से की कार्रवाई की मांग तो पूर्व CM ने महापौर को फोन...

MP में महामंडलेश्वर को मिली जान से मारने की धमकी! पत्र में लिखा- अब तेरी बारी, मोदी और मोहन कोई...