कुएं में गिरी स्कूल वैन, 3 बच्चों की मौत, CM कमलनाथ ने दिए घटना की जांच के आदेश
Edited By Vikas kumar, Updated: 19 Oct, 2019 12:02 PM

मध्यप्रदेश के शाजापुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें 3 स्कूली बच्चों की मौत हो गई। बच्चों को लेकर जा रही एक वैन अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरी। सभी छात्रों की उम्र 5 से 10 साल...
शाजापुर (सुनील गोयल): मध्यप्रदेश के शाजापुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें 3 स्कूली बच्चों की मौत हो गई। बच्चों को लेकर जा रही एक वैन अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरी। सभी छात्रों की उम्र 5 से 10 साल के बीच थी। वहीं इस घटना पर CM कमलनाथ ने शोक जताया है, और शिक्षा विभाग ने स्कूल की मान्यता रद्द कर दी है।
बता दें कि जिले के रीछोदा गांव में यह ह्रदय विदारक दुर्घटना हुई है। यहां बच्चों से ओरलोड एक वैन कुएं में जा गिरी। ये वैन गांव के ही एक निजी स्कूल की थी। स्कूल से छुट्टी के बाद ड्राइवर इन बच्चों को लेकर लौट रहा था। लेकिन गाड़ी को रिवर्स करते वक्त ड्राइवर गाड़ी पर संतुलन खो बैठा और वैन तेज़ी से सामने बने बिना मुंडेर के कुएं में जा गिरी। गाड़ी जैसे ही कुएं में गिरी तो तुरंत ही वहां चीख पुकार मच गई। गांव वाले तुरंत ही बच्चों को बचाने दौड़े लेकिन तब तक 3 बच्चों की जान जा चुकी थी। वहीं गाड़ी में सवार बाकि 18 बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है।
Related Story

पिता के सामने बेटे को मौत के घाट उतारने वाले 5 दरिंदों को कोर्ट ने दी उम्रकैद,सिसक-सिसक रोए पिता को...

MP में कुएं में मिले तीन बच्चों के शव, इलाके में फैली सनसनी

Girls Hostel में एक साथ 3 आदिवासी छात्राएं प्रेग्नेंट, पूर्व CM बोले - दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो!

CM साय ने रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की सुचारु आपूर्ति के दिए निर्देश – कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

गटर बना मौत का कुआं! रायपुर अस्पताल में जहरीली गैस से 3 की जान गई

बड़ी सौगात, प्रदेश के इस जिले में 3 स्थानीय छुट्टियां घोषित, कलेक्टर ने दी मंजूरी

MP-छत्तीसगढ़ कनेक्टिविटी मजबूत: डिप्टी CM ने CM Sai से की मुलाकात, रीवा-रायपुर फ्लाइट पर बड़ी खबर

CM साय ने ममता बनर्जी को लिखा पत्र, राष्ट्रपति के अपमान पर माफी मांगने को कहा

महिला दिवस पर महिलाओं को CM की बड़ी सौगात, खातों में डाल दिए इतने पैसे, चैक करें अपना अकाउंट

CM मोहन ने किया ऐतिहासिक ऐलान, शमशाबाद अब नहीं रहेगा शमशाबाद! जानिए नया नाम क्या है