सोनिया से सिंधिया की आज होने वाली बैठक कैंसिल, PCC चीफ को लेकर लंबा इंतजार

Edited By meena, Updated: 10 Sep, 2019 02:39 PM

scindia s meeting with sonia to be canceled today

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया व कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की आज होने वाली मीटिंग फिलहाल टाल दी गई है। सोनिया गांधी से सिंधिया की इस बैठक को पीसीसी चीफ के नाम की घोषणा से जोड़कर देखा जा रहा था...

भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया व कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की आज होने वाली मीटिंग फिलहाल टाल दी गई है। सोनिया गांधी से सिंधिया की इस बैठक को पीसीसी चीफ के नाम की घोषणा से जोड़कर देखा जा रहा था। फिलहाल ज्योतिरादित्य सिंधिया आज नई दिल्ली में अन्य बैठकों में शामिल होंगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया महाराष्ट्र चुनावों के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का चैयरमैन की हैसियत से आज महाराष्ट्र के नेताओं के साथ बैठक करेंगे लेकिन सोनिया गांधी के साथ उनकी मुलाकात नहीं होगी।

PunjabKesari

क्यों नहीं होगी मुलाकात 
इस बैठक के कैंसल होने की असली वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। बताया जा रहा था कि मध्यप्रदेश कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर जारी खींचतान के बीच आज सिंधिया सोनिया गांधी से मुलाकात करने वाले थे। लेकिन मुलाकात के कुछ घंटों पहले ही बैठक को कैंसिल कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी की गेस्ट लिस्ट में ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम शामिल नहीं है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!