सड़क पर पड़े घायल व्यक्ति को देखकर मंत्री ने रोका काफिला, पहुंचाया अस्पताल

Edited By Vikas kumar, Updated: 14 Sep, 2019 03:43 PM

seeing injured person road minister stopped convoy rushed hospital

शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट का काफिला इंदौर-सावर रोड पर गुजर रहा था तो उन्होंने एक घायल व्यक्ति के देखकर तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई। मंत्री ने स्टाफ को घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाने के निर्देश दिए..

इंदौर: शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट का काफिला इंदौर-सावर रोड पर गुजर रहा था। उन्होंने देखा कि सड़क पर एक घायल व्यक्ति पड़ा हुआ है, तो उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई। मंत्री ने अपने स्टाफ को घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान वहां कुछ लोग भी मौजूद थे उन्होंने मंत्री की जमकर सराहना की।

PunjabKesari

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को भारी बारिश के बीच इंदौर-सांवेर रोड पर एक व्यक्ति दुर्धटना के बाद सड़क पर बेसुध पड़ा था। इसी बीच मंत्री सिलावट का काफिला वहां गुजरा तो उनकी नजर उस घायल व्यक्ति पर पड़ी। स्वास्थ्य मंत्री सिलावट ने गाड़ी रुकवाई और नीचे उतरकर अपने स्टाफ को आदेश दिया कि घायल व्यक्ति को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाए। जिसके बाद स्टाफ ने श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में घायल को भर्ती करवाया। घायल की पहचान शिवकंठ कॉलोनी निवासी विनोद राव (29) के रुप में हुई है। पीआरओ राजीव सिंह ने बताया कि घायल का हालत अब खतरे से बाहर है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!