व्यापम के आरोपी का संरक्षण घोटाले में ठगे गये छात्रों के साथ भद्दा मजाक: शोभा ओझा

Edited By Vikas kumar, Updated: 17 Oct, 2018 07:56 PM

shabha ojha is a freak joke with students cheated

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग की अध्यक्ष श्रीमति शोभा ओझा ने कहा कि  प्रदेश में पिछले 15 वर्षो से भारतीय जनता पार्टी की सरकार काबिज है। इन 15 वर्षो में भाजपा सरकार...

भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा कि प्रदेश में पिछले 15 वर्षो से भारतीय जनता पार्टी की सरकार काबिज है। इन 15 वर्षो में भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के एक से एक नये कीर्तिमान रचे जिसमें व्यापमं घोटाले ने प्रदेश को पूरे विश्व में कलंकित करने का काम किया। व्यापम भर्ती घोटाले से जुडे करीब 50 लोगों की असमय मौत हो गई। लाखों छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया। ओझा ने कहा कि व्यापमं घोटाले के प्रमुख आरोपी मध्यप्रदेश सरकार के शिक्षामंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा गिरफ्तार हुए और जेल भी भेजे गये।

PunjabKesari

ओझा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से अपराधियों, भ्रष्टाचारियों, विदेशी जासूस और सजायाफ्ता मुजरिमों का संरक्षण करती आई है। चाहे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर तड़ीपार का मामला हो, मध्यप्रदेश भाजपा की आईटीसेल में पदस्थ ध्रुव सक्सेना पर पड़ोसी दुश्मन देशों के लिए जासूसी करने का मामला हो, चाहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिजनों द्वारा रेत खनन और व्यापम घोटाले का मामला हो, चाहे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह पर करोड़ों रूपये के पीडीएस घोटाले का मामला हो, चाहे राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया पर करोड़ो रू का खनिज घोटाला हो और चाहे मीटू मामले में केन्द्रीय मंत्री एम.जे. अकबर पर 15 से अधिक महिलाओं द्वारा यौन शोषण का मामला हो सभी मामलों में भारतीय जनता पार्टी अपने भ्रष्ट नेताओं के साथ खड़ी रही। लेकिन जो पीड़ित थे, उन पर भाजपा के नेताओं का ध्यान नहीं गया। यही भाजपा का वास्तविक चाल चरित्र और चेहरा है।

PunjabKesari

शोभा ओझा ने कहा कि व्यापम घोटाले के मुख्य आरोपी लक्ष्मीकांत शर्मा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा खुला संरक्षण देकर उसके साथ जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सार्वजनिक मंच साझा करना, व्यापम घोटाले से ठगे गये प्रदेश के लाखों छात्रों के साथ भद्दा मजाक है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ खड़ी है और व्यापमं घोटाले के एक-एक आरोपी जब तक जेल की सलाखों के पीछे नही चले जाते तब तक सड़क, विधानसभा, संसद और न्यायालय में लड़ाई जारी रहेगी, और प्रदेश के युवाओं को न्याय दिलाकर रहेगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!