शर्मनाक ! अपने ड्राइवर से जूतियां सैनेटाइज करवा रहीं ये नायब तहसीलदार

Edited By Vikas kumar, Updated: 12 Jun, 2020 08:22 PM

shame  these naib tehsildars are getting the shoes sanitized by the driver

रायसेन की नायब तहसीलदार शिवांगी खरे  का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| जिसमे वे अपने ड्राइवर से अपनी जूतियां सेनेटाइज करा रही हैं|

रायसेन(नसीम अली):  कोरोना संकटकाल  के बीच लोगों की सेवा में लगे प्रशासनिक अधिकारियों की कई तस्वीरें कैमरे में कैद हुई जिनकी सराहना भी हुई, वहीं कुछ तस्वीरें विवादों में आ गई, जो पूरे सिस्टम पर ही सवाल खड़े करने का काम कर रही हैं। ऐसा ही मामला रायसेन जिले में सामने आया, जहां एक महिला अधिकारी की एक फोटो पर बवाल हो गया है|

दरअसल, रायसेन की नायब तहसीलदार शिवांगी खरे  का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| जिसमे वे अपने ड्राइवर से अपनी जूतियां सेनेटाइज करा रही हैं| यह फोटो शहर के वार्ड क्रमांक 13 में कोरोना ड्यूटी के दौरान की बताई जा रही है| जब रायसेन महिला नायब तहसीलदार अपने ड्राइवर से जूते सैनिटाइज करा रहीं थीं, तभी किसी ने इस तस्वीर को कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया|

महिला तहसीलदार भले ही कोरोना से सतर्कता का सन्देश दे रही हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस फोटो को लेकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं| ड्राइवर से अपने जूते सैनेटाइज कराने पर महिला अधिकारी विवादों में आ गई हैं|

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!