PM मोदी के जन्मदिन पर CM कमलनाथ, राज्यपाल लालजी टंडन व शिवराज सिंह ने दी बधाई

Edited By meena, Updated: 17 Sep, 2019 11:50 AM

shivraj singh congratulated on pm modi s birthday

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69वें जन्म दिन पर सीएम कमलनाथ, पूर्व सीएम शिवराज सिंह व राज्यपाल लालजी टंडन ने ट्वीट करते हुए बधाई दी है और उनकी लंबी आयु की कामना की है। वहीं भोपाल के गुफा मंदिर में पीएम मोदी के...

भोपाल(इजहार हसन खान): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69वें जन्म दिन पर सीएम कमलनाथ, पूर्व सीएम शिवराज सिंह व राज्यपाल लालजी टंडन ने ट्वीट करते हुए बधाई दी है और उनकी लंबी आयु की कामना की है। वहीं भोपाल के गुफा मंदिर में पीएम मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या 69 फीट लंबा केक काटा गया।

शिवराज सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि,'आपके कुशल नेतृत्व में देश का सम्मान अनंत आकाश की ऊंचाइयों को स्पर्श कर रहा है। यह गौरव और सम्मान ऐसे ही दिन-दूना रात चौगुना बढ़े और भारत के विश्व गुरु बनने का सपना साकार हो।'

 

राज्यपाल लालजी टंडन ने दी बधाई
मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि नव भारत निर्माण के लिए आप और अधिक सशक्त व ऊर्जावान बने तथा विश्‍व पटल पर भारत अपनी नई भूमिका के साथ दैदीप्यमान हों।


राजधानी भोपाल में सिंधु सेना के एक दक्षिणपंथी संगठन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर गुफा मंदिर में 69 फीट लंबा केक काटा। इस अवसर पर भोपाल के महापौर आलोक शर्मा और शहर के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह भी मौजूद थे।

PunjabKesari

केक काटते वक्त सिंधु सेना के अध्यक्ष राकेश कुकरेजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 69 साल के होने जा रहे हैं। उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए 69 फीट लंबा केक काट रहे हैं। हम कामना करते हैं कि ईश्वर उन्हें दीर्घायु दें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!