भिंड में रेत खदान के वर्चस्व की लड़ाई में चली गोली, एक युवक की मौत

Edited By Jagdev Singh, Updated: 26 Dec, 2019 05:01 PM

shot in battle of sand mine supremacy in bhind one youth died

मध्य प्रदेश में भिंड जिले के लहार थाना क्षेत्र स्थित एक रेत खदान में गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्रायच रेत खदान पर बुधवार को देर रात्रि रेत माफिया के बीच वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी की घटना...

भिंड़ (योगेन्द्र सिंह): मध्य प्रदेश में भिंड जिले के लहार थाना क्षेत्र स्थित एक रेत खदान में गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्रायच रेत खदान पर बुधवार को देर रात्रि रेत माफिया के बीच वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी की घटना में एक युवक अंगद सिंह गुर्जर (24) की गोली लगने से मौत हो गई है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं।

पुलिस ने मामले में नरेन्द्र सिंह और मौनू सिंह के अतिरिक्त तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल के चलते पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!