दसवीं की टॉपर बनी सोनाली बाला, 10-12 घंटे पढ़कर हासिल किया मुकाम, टीचर पिता को दिया कामयाबी का श्रेय

Edited By meena, Updated: 14 May, 2022 04:02 PM

sonali bala became the topper of class 10th

सुमन पटेल रायगढ़ ने 98.6 7 परसेंट सोनाली बाला कांकेर 98.6 7 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रही है। नतीजे घोषित होते ही परिजनों में खुशी की लहर है। छात्राओं के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

कांकेर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें लड़कियों ने पहले स्थान पर कब्जा करते हुए लड़कों को पछाड़ दिया है। 10वीं कक्षा की बात की जाए तो सुमन पटेल रायगढ़ ने 98.6 7 परसेंट सोनाली बाला कांकेर 98.6 7 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रही है। नतीजे घोषित होते ही परिजनों में खुशी की लहर है। छात्राओं के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

PunjabKesari

प्रदेश भर में कक्षा दसवीं में 98.67 प्रतिशत के साथ पखांजुर मुख्यालय से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गोण्डाहूर पी.व्ही. 52 की बेटी सोनाली बाला ने प्रथम स्थान हासिल किया हैं। सोनाली बाला के पिता जयदेव बाला पेशे से शिक्षक हैं। परिजनों के अनुसार, सोनाली बाला 10 से 12 घंटे रोजाना पढ़ाई करती है। वहीं बच्ची ने बताया कि उसने पिता के मार्गदर्शन से यह मुकाम हासिल किया है। ग्रामीण सहित पूरे क्षेत्रवासियो में खुशी की लहर है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!