CM कमलनाथ ने किया खुलासा, मध्यप्रदेश में कौन चला रहा है सरकार

Edited By meena, Updated: 04 Sep, 2019 05:05 PM

statement of cm kamalnath

मध्यप्रदेश में सीएम पद को लेकर बीजेपी द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भाजपा यह जान लें कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई विरोधाभास नहीं है। प्रदेश की जनता, पार्टी व विधायकों ने उन पर विश्वास कर यह...

भोपाल(इजहार हसन खान): मध्यप्रदेश में सीएम पद को लेकर बीजेपी द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भाजपा यह जान लें कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई विरोधाभास नहीं है। प्रदेश की जनता, पार्टी व विधायकों ने उन पर विश्वास कर यह जवाबदारी उन्हें सौंपी है और अपने दायित्वों व कर्तव्यों का पहले दिन से पूरी ईमानदारी व निष्ठा से वे निर्वहन कर रहे हैं, इसमें वह सक्षम भी है।

विभिन्न विभागों के केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य करने का उनके पास पर्याप्त अनुभव है लेकिन उसके बावजूद भी प्रदेश हित में सभी से समय-समय पर सलाह-मशवरा लेने का कार्य वे करते रहते हैं। दिग्विजय सिंह प्रदेश के 10 वर्ष मुख्यमंत्री रहे हैं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे हैं। उनके अनुभव का लाभ प्रदेश हित में लेने के लिए उनसे भी वह समय-समय पर सलाह-मशवरा करते रहते हैं।उनसे ही नहीं प्रदेश के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियो, पूर्व कांग्रेस अध्यक्षों से भी वे समय-समय पर प्रदेश हित में सलाह मशवरा करते रहते हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व से भी समय- समय पर मार्गदर्शन लेते रहते है। यहां तक कि देश के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियो से भी वह प्रदेश की योजनाओं ,प्रदेश के विकास के रोडमैप को लेकर चर्चा, सलाह-मशवरा करते रहते हैं। 


PunjabKesari
 

चर्चा, संवाद, सलाह, मशवरे को वे ग़लत नहीं मानते है। उनका तो यह मानना है कि व्यक्ति को हर उम्र में जहां से ज्ञान, सलाह मिल सके, लेते रहना चाहिये। ज्ञान व सलाह लेने से व्यक्ति कभी छोटा या बड़ा नहीं होता है। प्रदेश हित में अपने मंत्रियो व विधायकों से भी सलाह- मशवरा लेने में वह पीछे नही हटते है। उनके लिए प्रदेश हित व प्रदेश का विकास ही सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस परस्पर संवाद को वह प्रदेश हित के लिए आवश्यक मानते हैं लेकिन भाजपा का यह आरोप कि प्रदेश की सरकार कौन चला रहा है ,यह पूरी तरह से निराधार होकर भ्रांति फैलाने वाला है।मुख्यमंत्री के नाते प्रदेश की बागडोर उनके हाथ में हैं। इस दायित्व के संबंध में व अपने कर्तव्य के निर्वहन में वे पूरी तरह से सक्षम है।

यह जरूर सच है कि भाजपा में सरकार के दौरान कई पावर सेंटर होते हैं, जो रिमोट कंट्रोल की तरह सरकार को चलाते हैं लेकिन कांग्रेस में ऐसा कुछ नहीं है। भाजपा द्वारा इस तरह की बाते कर , प्रदेश सरकार द्वारा मात्र 8 माह में जनहित में निरंतर लिये जा रहे क्रांतिकारी निर्णयों व कार्यों से प्रदेश की जनता का ध्यान भटकाने व उन्हें गुमराह करने का असफल प्रयास किया जा रहा है। लेकिन हम डिगेंगे नहीं, गिरेंगे नहीं, कर्तव्य के पथ पर ओर ताक़त व मज़बूती से अग्रसर होंगे

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!