STF ने हथियार की तस्करी करने वाले एक बदमाश को पकड़ा, पिस्टल, देशी कट्टे और कारतूस किए बरामद

Edited By meena, Updated: 14 Nov, 2024 04:48 PM

stf caught a criminal smuggling arms

इंदौर स्थित स्पेशल टास्क फोर्स पुलिस ने हथियारों की तस्करी करने वाले एक अंतर्राज्यीय बदमाश को गिरफ्तार किया है...

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर स्थित स्पेशल टास्क फोर्स पुलिस ने हथियारों की तस्करी करने वाले एक अंतर्राज्यीय बदमाश को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से दो पिस्टल और दो 12 बोर के अवैध देशी कट्टे सहित जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी पर तीन अन्य राज्यों भी हथियार तस्करी के मामले दर्ज हैं।

PunjabKesari

इंदौर के वर्ल्ड कप चौराहा स्थित एस टी एफ शाखा को मुखबिर से हथियार तस्करी करने वाले एक आरोपी की जानकारी मिली थी। मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक युवक चार कट्टों के साथ निकलने वाला है जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आकाश डाबर को हिरासत में लिया। आरोपी की तलाश लिए जाने पर उसके पास से दो नाइन एम एम पिस्टल और दो 12 बोर के अवैध देशी कट्टे जब्त किए गए हैं।

PunjabKesari

आरोपी पर गुजरात दिल्ली और पंजाब में हथियार तस्करी के मामले दर्ज हैं। आरोपी से हथियार खरीदने वालों की तलाश की जा रही है। इस पूरे मामले में एसटीएफ अधिकारी राजेश सिंह ने गुरुवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर एक हथियार तस्कर को पकड़ा है। पिस्टल देशी कट्टे और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी कई और राज्यों में भी हथियार सप्लाय करता था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!