देवास में बारिश से बड़ा हादसा, माता टेकरी की पहाड़ी से पत्थर खिसक कर नीचे गिरे

Edited By meena, Updated: 05 May, 2025 01:02 PM

stones slipped and fell down from the hill of mata tekri in dewas

मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। इसी बीच देवास की प्रसिद्ध माता टेकरी की पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर खिसककर नीचे गिरने से...

देवास (एहतेशाम कुरेशी) : मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। इसी बीच देवास की प्रसिद्ध माता टेकरी की पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर खिसककर नीचे गिरने से हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि अष्टभूजा माता और कालिका माता मंदिर के बीच में बारिश के कारण पहाड़ी से पत्थर खिसककर नीचे गिर पड़े।

PunjabKesari

देवास में रविवार शाम को हवा आंधी के साथ ही तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। यहीं वजह है कि पहाड़ी में पानी रिसने से पत्थर गिर रहे हैं। पत्थरों के गिरने के बाद छोटी माता मां चामुंडा माता मंदिर पर जाने वाले रास्ते पर बेरिकेट्स लगाकर उस मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही अस्थाई तौर पर रोकी गई।

PunjabKesari

गनीमत रही कि पत्थर गिरने के दौरान कोई इसकी चपेट में नहीं आया और कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!