भगवा गमछा पहने पहुंची लोकायुक्त टीम, सब इंस्पेक्टर को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
Edited By meena, Updated: 29 Aug, 2024 04:04 PM

छिंदवाड़ा में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की। जहां कोतवाली में पदस्थ सब इंस्पेक्टर जीतेंद्र यादव को लोकायुक्त ...
छिंदवाड़ा (साहुल सिंह) : छिंदवाड़ा में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की। जहां कोतवाली में पदस्थ सब इंस्पेक्टर जीतेंद्र यादव को लोकायुक्त पुलिस ने 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोप है कि सब इंस्पेक्टर ने पीड़ित से 1 लाख रुपए की मांग की थी, जिसमें 25 हजार रुपए पहले भी ले चुका है।
पीड़ित प्रज्ञा पुरम निवासी दुर्गेश सोनी ने बताया कि सुपारी देने के आरोप में उसके खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत हुई थी। एक केस के निपटारे के लिए एस आई जीतेंद्र यादव ने उससे एक लाख मांगे गए थे और पहली किश्त के रूप में वे 25 हजार रुपए ले चुका है।

आज 50 हजार की दूसरी किश्त देने चंदनबाग क्षेत्र में राजा की बगिया पहुंचा था। जहां योजना के तहत पहले से ही लोकायुक्त टीम भगवा गमछा पहनकर वहां पहुंची थी ताकि किसी को शक न हो और आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचा। लोकायुक्त टीम रिश्वत लेते पकड़े गए सब इंस्पेक्टर को सर्किट हाऊस ले जाकर आगे की कार्यवाही की है।
Related Story

MP में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 5000 रूपए रिश्वत लेते महिला पटवारी को पकड़ा, जमीन के सीमांकन और...

15 हजार रुपये की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक को पकड़ा, ACB ने की बड़ी कार्रवाई

MP में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाईः एक लाख की रिश्वत लेते दो अधिकारी गिरफ्तार, विभागीय जांच में...

MP में बड़ा कांड! गैर मर्द के साथ मिली पत्नी, पति ने रंगे हाथ पकड़ा; Video वायरल

एक लाख रुपये रिश्वत लेने पर सिंचाई विभाग के कर्मचारी को पकड़ा! ACB की बड़ी कार्रवाई

नहीं थम रहा रिश्वतखोरी का खेल! 50,000 रुपए रिश्वत लेते MP के प्रधान आरक्षी को पकड़ा, ACB की बड़ी...

तहसीलदार का रीडर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई से महकमे में हड़कंप

घात लगाकर बैठे थे हमलावर... वन टीम पहुंची और शुरू हो गया खूनी खेल

होटल में गर्लफ्रेंड संग आरक्षक पत्नी ने रंगे हाथ धरा रेंजर पति, बाथरूम में छिपी गर्लफ्रैंड,पति ने...

कलेक्टर की जबरदस्त कार्रवाई, रिश्वत लेने पर सहायक ग्रेड 2 निलंबित, अंतर्जातीय विवाह योजना में...