झाबुआ जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

Edited By meena, Updated: 05 Jun, 2023 01:17 PM

suspicious death of undertrial prisoner in jhabua jail

झाबुआ जिला जेल में सजा काट रहे कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई

झाबुआ (जावेद खान) : झाबुआ जिला जेल में सजा काट रहे कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कैदी की मौत से जिला जेल प्रबंधन में हड़कंप का माहौल है। बताया जा रहा है कि कैदी को सांस लेने में परेशानी के चलते जिला चिकित्सालय ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, फर्जी प्रमाण पत्र मामले में विचाराधीन कैदी दीपक सोलंकी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जेल के उप अधीक्षक राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि कैदी को अचानक सांस लेने में परेशानी होने लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर कन्हैयालाल पाटीदार ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल विभाग जल्द ही कैदी का पोस्टमार्टम की तैयारी कर रहे हैं। दीपक सोलंकी के परिजन भी जिला चिकित्सालय झाबुआ पहुंचे हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!