भाजपा नेता ही निकला शराब तस्कर! एसपी की कार्रवाई ने मचाई सनसनी

Edited By Himansh sharma, Updated: 09 Jan, 2026 12:27 PM

bjp leader caught smuggling alcohol in rajnandgaon

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एसपी अंकिता शर्मा के पदभार संभालने के बाद से ही अवैध शराब और अपराध की दुनिया में साफ तौर पर हड़कंप मचा हुआ है।

राजनांदगांव। (हेमंत पाल): छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एसपी अंकिता शर्मा के पदभार संभालने के बाद से ही अवैध शराब और अपराध की दुनिया में साफ तौर पर हड़कंप मचा हुआ है। लगातार हो रही सख्त कार्रवाइयों ने यह संदेश दे दिया है कि जिले में अब कानून से ऊपर कोई नहीं। डोंगरगांव में अवैध शराब के खिलाफ की गई ताजा कार्रवाई ने इस बात को और पुख्ता कर दिया है, जहां भाजपा युवा मोर्चा का जिला सोशल मीडिया प्रभारी अवैध शराब बेचते हुए पुलिस के हत्थे चढ़ गया। डोंगरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम राजाखुज्जी में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। मौके से राजीव गिरी गोस्वामी उर्फ राजू गिरी गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 69 पाव देशी शराब बरामद की गई। आरोपी लंबे समय से इलाके में शराब का कोचिया काम कर रहा था, जिससे खासकर महिलाएं काफी परेशान थीं। 

कार्रवाई के बाद गांव की महिलाओं ने खुलकर डोंगरगांव पुलिस का धन्यवाद किया। इसी दिन ग्राम साल्हे मार्ग पर हुई दूसरी कार्रवाई में नुतन कुमार सिन्हा को 35 पाव देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 104 पाव (18.720 बल्क लीटर) अवैध देशी शराब जब्त की, जिसकी कीमत करीब 8,320 रुपये बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज किया गया है।

PunjabKesariयह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के स्पष्ट निर्देश में की गई है, खास बात यह रही कि राजनीतिक पहचान के बावजूद आरोपी पर किसी तरह की नरमी नहीं बरती गई। भाजपा से जुड़े पदाधिकारी पर हुई इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि अंकिता शर्मा की क्राइम को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति सत्ता और संगठन के दबाव से भी नहीं झुकती। जिले में लगातार हो रही कार्रवाइयों से अवैध कारोबारियों और अपराधियों में डर का माहौल है। गौरतलब है कि पिछले पखवाड़े में भी डोंगरगांव पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साढ़े पांच पेटी शराब, एक स्कूटी और करीब 48.600 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त की थी। 

फिलहाल, डोंगरगांव पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ अवैध शराब कारोबारियों के लिए चेतावनी है, बल्कि यह भी संदेश है कि राजनांदगांव में अब अपराध के लिए कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!