Edited By meena, Updated: 01 Jan, 2026 07:02 PM

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में नगर निगम के वार्ड 34 में पार्षद उपचुनाव के लिए आज मतदान हुआ जिसमें कांग्रेसियों ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया है। गुरुवार को मतदान के दौरान कांग्रेस के शहर जिलाअध्यक्ष प्रवीण...
सिंगरौली (अंबुज तिवारी) : मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में नगर निगम के वार्ड 34 में पार्षद उपचुनाव के लिए आज मतदान हुआ जिसमें कांग्रेसियों ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया है। गुरुवार को मतदान के दौरान कांग्रेस के शहर जिलाअध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने मतदान केंद्र परिसर में दो संदिग्ध लोगों को पकड़ा है।
आशंका जताई है कि यह भाजपा समर्थित प्रत्याशी के लिए फर्जी वोट डालने आए हुए थे। एक युवक के पास दूसरे मतदाता की पर्ची भी मिली है। हालांकि मतदान केंद्र पर काफी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था जिससे मौके पर किसी तरह का विवाद नहीं हुआ।

इधर मतदान से एक दिन पहले बुधवार गुरुवार की रात भी नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे के सरकारी वाहन से बीजेपी समर्थित प्रत्याशी का प्रचार करने का आरोप जिला अध्यक्ष ने लगाया गया था। रात में ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विंध्यनगर में नगरनिगम अध्यक्ष का शासकीय गाड़ी देखी थी। हालांकि इस मौके पर हंगामा की स्थिति बनने से पहले ही तहसीलदार सविता यादव पहुंच गईं। इस उपचुनाव में बीजेपी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के कुल 3 प्रत्याशी है।