मंडला में युवक की संदिग्ध मौत: मधुवन ढाबा के पास मिला शव, 112 कॉल बनी जांच का केंद्र

Edited By Himansh sharma, Updated: 14 Feb, 2026 05:16 PM

young man found dead near madhuwan dhaba 112 call sparks investigation

जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र में एक घटना सामने आई है

मंडला (अरविंद सोनी): जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र में एक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। मधुवन ढाबा के समीप एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान ग्राम घाना, थाना तिलवारा, जबलपुर निवासी 30 वर्षीय सुमित काछी के रूप में की। परिवार के अनुसार सुमित 11 फरवरी से लापता था और उसी दिन उसकी पत्नी जमुना पटेल ने डायल 112 पर एक दुर्घटना की सूचना दी थी।

PunjabKesariमामले की गंभीरता को देखते हुए मंडला के पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आएगा।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल जांच जारी है और 112 कॉल इस रहस्य की कुंजी साबित हो सकती है। टिकरिया और आसपास के क्षेत्रों में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!