मौसी के देवर ने कॉल पर उतरवाए युवती के कपड़े, फिर मांगे पैसे, नहीं मिले तो Instagram पर डाल दिया न्यूड Video

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 03 Feb, 2026 08:14 PM

balod girl trapped in love blackmailed with obscene video

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से साइबर अपराध और महिला उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक 18 वर्षीय युवती को उसकी मौसी के देवर ने पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर वीडियो कॉल के दौरान उसके अश्लील वीडियो की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर ली। इसके बाद आरोपी...

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से साइबर अपराध और महिला उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक 18 वर्षीय युवती को उसकी मौसी के देवर ने पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर वीडियो कॉल के दौरान उसके अश्लील वीडियो की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर ली। इसके बाद आरोपी लगातार युवती को ब्लैकमेल कर पैसे वसूलता रहा।

PunjabKesari

पीड़िता के अनुसार, साल 2025 में मौसी की शादी के दौरान उसका संपर्क महाराष्ट्र के पुणे-बीड़ निवासी हम्जा शेख से हुआ। शुरुआत में मोबाइल और वीडियो कॉल पर सामान्य बातचीत होती रही। इसी दौरान आरोपी ने युवती के नाम से एक इंस्टाग्राम आईडी बनवाई, जिसका पासवर्ड दोनों के पास था। आरोप है कि वीडियो कॉल के दौरान आरोपी ने युवती से कपड़े उतरवाए, फिर उसकी स्क्रीन रिकॉर्डिंग और स्क्रीनशॉट ले लिए। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपए की मांग की गई। डर के चलते युवती ने कई बार फोन-पे और कैश के जरिए 990-990 रुपए आरोपी को दिए।

जब युवती ने और पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी ने 27 जनवरी 2026 को उसी इंस्टाग्राम अकाउंट पर उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो पोस्ट कर दिए। मामले की शिकायत पर 2 फरवरी को कोतवाली थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि आरोपी हम्जा शेख के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67(ए) और बीएनएस की धारा 308(2) व 296 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!