होमवर्क न करने पर टीचर ने की बच्चों की बेरहमी से पिटाई, CM कमलनाथ ने दिए जांच के आदेश

Edited By meena, Updated: 22 Jan, 2020 12:53 PM

teachers beat up children brutally for not doing homework

सागर जिले के बीना इलाके में एक टीचर द्वारा बच्चों की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। जहां भानगढ़ के सरकारी कस्तूरबा गांधी मिडिल स्कूल में छठी क्लास की 29 छात्राओं को टीचर ममता पटेल ने ऐसी...

सागर: सागर जिले के बीना इलाके में एक टीचर द्वारा बच्चों की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। जहां भानगढ़ के सरकारी कस्तूरबा गांधी मिडिल स्कूल में छठी क्लास की 29 छात्राओं को टीचर ममता पटेल ने ऐसी सजा दी कि उनकी हथेलियां सूज गईं।

PunjabKesari

मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित छात्राएं बीना अस्पताल पहुंची। जैसे ही बच्चियों के अस्पताल पहुंचने की भनक ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर को लगी तो कई टीचर्स और पैरेंट्स भी वहां पहुंच गए। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। डीईओ महेंद्र प्रताप तिवारी ने बताया कि सहायक संचालक से इस पूरे मामले का प्रतिवेदन मांगा है। वहीं शिक्षिका पटेल ने छात्राओं से मारपीट करने से इंकार किया है।

PunjabKesari

सीएम कमलनाथ ने दिए जांच के आदेश
छात्रओं से मारपीट के मामले में सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर निंदा की है और सारी घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के आदेश भी दिए हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!