पकड़ा गया बच्चों का सौदागर, डेढ़ लाख में बेच रहा था बच्चा

Edited By Vikas kumar, Updated: 12 Nov, 2018 11:02 AM

the children of the arrested children were sold in half a million children

प्रदेश के अलीराजपुर में मानव तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। ये गिरोह बच्चों की तस्करी कर रहा था। जिसका सरगना शहर का बड़ा बिजनेसमैन शैलेन्द्र राठौर निकला। ये सरग...

अलिराजपुर: प्रदेश के अलीराजपुर में मानव तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। ये गिरोह बच्चों की तस्करी कर रहा था। जिसका सरगना शहर का बड़ा बिजनेसमैन शैलेन्द्र राठौर निकला। ये सरगना बच्चों की खरीद फरोख्त करता था। पुलिस ने आरोपी  शैलेन्द्र उर्फ शैलू राठौर और उसके साथियों को धारा 370 ,363 तथा जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 81 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

PunjabKesari

बच्चों के अवैध व्यापार के लिए काम करने वाले प्रशांत दुबे नामक शख्स ने इस गिरोह की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और इसके बाद नकली परिजन बनकर आरोपियों के पास बच्चों के खरीद फरोख्त के लिए गए। 

PunjabKesari

मानव तस्कर गिरोह ने 1 लाख 40 हजार रुपए में एक बच्चे का सौदा तय किया। पुलिस वाले जिस बच्चे को लेकर गए उसकी उम्र 1 से डेढ़ साल की थी। परिजन ने आरोपियों को एडवांस में 10 हजार रूपए दिए और प्लान के मुताबिक आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस अब इस गिरोह से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि, आरोपियों ने अब तक कितने बच्चों को कहां-कहां बेचा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!