Edited By meena, Updated: 11 Jul, 2026 05:09 PM

जिस ढाबे पर अवैध शराब परोसने और अवैध तरीके से बिठाकर शराब पिलाने को लेकर एएसपी द्वारा कार्यवाही करते हुए सील करने का दावा किया जा रहा था वो ढाबा खुला मिला और...
रतलाम (समीर खान) : जिस ढाबे पर अवैध शराब परोसने और अवैध तरीके से बिठाकर शराब पिलाने को लेकर एएसपी द्वारा कार्यवाही करते हुए सील करने का दावा किया जा रहा था वो ढाबा खुला मिला और वहां बेझिझक लोग बैठे नजर आए। अब सवाल यही उठता कि जिस ढाबे को सील करने दावा एएसपी ने किया था वो खुला कैसे मिला। वही अब औद्योगिक थाना प्रभारी गायत्री सोनी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। या यूं कहे कि औद्योगिक थाना प्रभारी की मेहरबानी से ये ढाबा वरिष्ठ अधिकारियों को मुंह चिड़ाता हुआ नजर आ रहा है।
गौरतलब है कि औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी नगर में अवैध तरीके से ढाबा संचालित होने की सूचना मिली थी, जहां अवैध तरीके से शराब भी परोसी जा रही थी। जिसको लेकर एएसपी राकेश पांड्रो ने टीम के साथ दबिश की थी। एएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां कुछ लोग बैठकर शराब पी रहे थे और यहां से शराब भी जब्त की थी। साथ ही ढाबे पर कार्यवाही करते हुए इसे सील भी कर दिया था और ढाबा संचालक पर कार्यवाही भी की थी। लेकिन इस कार्यवाही के विपरीत 15 घंटे के भीतर ये ढाबा दोबारा चालू मिला और यहां शराब का सेवन करने वाले लोग नजर आये।

इससे ये साफ जाहिर होता है कि औद्योगिक थाना प्रभारी गायत्री सोनी की मेहरबानी से ये ढाबा वापस खुला मिला या पुलिस कार्यवाही को मुंह चिढ़ाते हुए ये ढाबा रसूखदार चला रहे हैं। जिनपर पुलिस का कोई खौफ नहीं है। अब देखना ये है कि ढाबे को सील करने के दावे कहां तक सही है चूंकि ढाबा वरिष्ठ अधिकारियों सील है लेकिन ये थाना प्रभारी की मेहरबानी से चल रहा था।