पहले कैबिनेट मंत्री को शराब कारोबारी बताने वाली महिला मंत्री बोली-वो मेरे भाई हैं,हमारे बीच कोई तकरार नहीं,फिर सवाल पर छोड़ा मंच

Edited By Desh Raj, Updated: 06 Jul, 2026 11:16 PM

minister who called cabinet colleague a liquor trader now says he is my brother

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में सोमवार को रोचक वाक्य घटित हुआ। मध्य प्रदेश की मंत्री संपतिया उइके को अपने पुराने बयान पर प्रतिक्रिया देने के दौरान असहज होना पड़ा। उन्होंने अपने पुराने बयान पर पहली बार प्रतिक्रिया दी।

(अलीराजपुर): मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में सोमवार को रोचक वाक्य घटित हुआ। मध्य प्रदेश की मंत्री संपतिया उइके को अपने पुराने बयान पर प्रतिक्रिया देने के दौरान असहज होना पड़ा। उन्होंने अपने पुराने बयान पर पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मंत्री नागर सिंह चौहान को अपना भाई बताया। संपतिया उइके ने कहा कि हमारे बीच किसी तरह की तकरार नहीं है, यह सब अफवाह है। जबकि पत्रकारों के पूछे गए एक सवाल पर संपतिया को मंच छोड़कर जाना पड़ा।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर मूर्ति अनावरण करने पहुंची थी उइके

दरअसल, सोमवार को मंत्री संपतिया उइके जोबट पहुंचीं थीं यहां उन्होंने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर मूर्ति का अनावरण किया। इसी मौके पर पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि नागर सिंह चौहान उनके भाई हैं। हमारे बीच किसी तरह की तकरार नहीं है।

संपतिया पहले नागर सिंह चौहान को बता चुकी हैं  शराब कारोबारी

गौर करने वाली बात है कि मंत्री संपतिया उइके कुछ समय पहले भोपाल में संगठन के सामने नागर सिंह चौहान को शराब कारोबारी बताकर सुर्खियों बटोर चुकी हैं। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत में गरमाहट आ गई थी लेकिन  बीच मंत्री संपतिया का यह नया बयान एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है जिसमें वो नागर सिंह चौहान को भाई बता रही हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!