प्रदेश में बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार, मोदी नहीं चाहते वसुंधरा, शिवराज या रमन जीतें- दिग्विजय सिंह

Edited By Vikas kumar, Updated: 01 Dec, 2018 06:47 PM

the government of absolute majority will be built in the state digvijaya singh

मध्यप्रदेश में मतदान के बाद से कांग्रेस को ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका सता रही है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि, प्रधानमंत्री मोदी नहीं चाहते कि, शिवराज, वशुंधरा और रमन सिंह जी....

भोपाल: मध्यप्रदेश में मतदान के बाद से कांग्रेस को ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका सता रही है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि, प्रधानमंत्री मोदी नहीं चाहते कि, शिवराज, वशुंधरा और रमन सिंह जीतें। इन नेताओं के पास ईवीएम की चाबी नहीं है। इसकी चाबी सिर्फ मोदी के पास है। इसलिए कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ चुनाव जीत रही है। इसके बाद दिग्विजय ने कहा कि, पूरी दुनिया ईवीएम छोड़ बैलेट पेपर में आ गई है। तकनीक के इस दौर में अमेरिका जैसा देश राष्ट्रपति का चुनाव बैलेट पेपर से करवाता है तो फिर हम ईवीएम पर कैसे भरोसा करें। वीवपैट मशीन आने से कुछ भरोसा बढ़ा है।

PunjabKesari

मीडिया से चर्चा करते हुए दिग्विजय ने कहा कि, देश की 70 फीसदी राजनीतिक पार्टियों को ईवीएम पर भरोसा नहीं है। मध्यप्रदेश में चुनाव के दौरान अनूपपुर में जितने वोट थे उससे अधिक वोट पड़ गए। भोपाल की स्ट्रांग रूम में आधे घंटे बिजली गायब रही, कैमरा बंद रहा, खुरई में 48 घंटे बाद मशीन लाई गई। दिग्विजय ने कहा कि, हमने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को स्ट्रांग रूम की चौकीदारी करने के लिए कहा है। राज्य निर्वाचन कमिश्नर ने मुझे आश्वस्त किया है कि, स्ट्रांग रूम के आस-पास सिर्फ केबिल से इंटरनेट कनेक्टिविटी रहेगी, वाईफाई का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!