राजनांदगांव में शिक्षा की नई उड़ान: डॉ. रमन सिंह ने शुरू किया स्पेस लैब और प्लैनेटेरियम, बेटियों को दी बड़ी सौगात

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 28 Jun, 2026 02:16 PM

dr raman singh launches space education lab  planetarium

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शनिवार को राजनांदगांव के पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने स्पेस एजुकेशन लैब...

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शनिवार को राजनांदगांव के पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने स्पेस एजुकेशन लैब एवं प्लैनेटेरियम का शुभारंभ किया और नि:शुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

PunjabKesari

डॉ. रमन सिंह ने छात्राओं को मिठाई खिलाकर स्कूल में प्रवेश कराया और कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान बनीं राजनांदगांव की महक नरवासे का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रदेश की बेटियां देश और दुनिया में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने घोषणा की कि बख्शी स्कूल में कॉमर्स विषय की अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई इसी सत्र से शुरू होगी। साथ ही स्कूल परिसर में प्रार्थना एवं सभा के लिए स्थायी डोम का निर्माण कराया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मेहनत और अनुशासन से ही बच्चे कलेक्टर, डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक और प्रशासनिक अधिकारी बन सकते हैं। कार्यक्रम में बताया गया कि जिले में 6100 छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल, पहली से आठवीं तक के 82 हजार से अधिक बच्चों को नि:शुल्क गणवेश एवं पाठ्यपुस्तक, जबकि कक्षा 9वीं और 10वीं के 23 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मुफ्त किताबें वितरित की जा रही हैं।

जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह ने बताया कि डीएमएफ मद से 25-25 लाख रुपये की लागत से स्पेस एजुकेशन लैब और प्लैनेटेरियम का निर्माण किया गया है। यहां छात्र-छात्राओं को चंद्रयान-3, मंगलयान, इसरो, रॉकेट साइंस, ड्रोन तकनीक, सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण जैसी वैज्ञानिक जानकारियां आधुनिक तकनीक के माध्यम से दी जाएंगी। इस अवसर पर सांसद संतोष पांडेय, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, महापौर मधुसूदन यादव सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!