खंडवा में गरजा मोहन सरकार का बुलडोजर, 70 से अधिक कच्चे पक्के अतिक्रमण ध्वस्त, कार्रवाई से कई लोग नाराज

Edited By meena, Updated: 29 Oct, 2025 06:54 PM

the mohan government s bulldozer roared into action in khandwa

मध्य प्रदेश के खंडवा में जिला प्रशाशन ने अतिक्रमण पर एक बड़ी कार्रवाई की है जिसमें 70 से अधिक लोगों के अवैध...

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी) : मध्य प्रदेश के खंडवा में जिला प्रशाशन ने अतिक्रमण पर एक बड़ी कार्रवाई की है जिसमें 70 से अधिक लोगों के अवैध दुकान मकान पर बुलडोजर चलाकर उन्हें तोड़ दिया है। कार्रवाई से नाराज होकर कुछ लोगों ने पक्षपात के आरोप भी लगाए हैं। इस दौरान खंडवा एसडीएम सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

PunjabKesari

दरअसल, खंडवा देड़तलाई मार्ग पर गुड़ी बस स्टैंड पर लंबे समय लोगों ने दुकान, मकान बनाकर अतिक्रमण कर रखा था। बार बार यातायात बाधित होने से कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देश में बुधवार टीम गुड़ी पहुंची और सड़क किनारे बने अवैध अतिक्रमण पर जेसीबी चलाकर हटाना शुरू कर दिया। कार्रवाई सुबह 11 बजे से शुरू कर दी जिसमें राजस्व अधिकारी सहित पुलिस बल मौके पर तैनात रहे। दिनभर चली इस कार्रवाई में 70 से अधिक दुकान मकान से अतिक्रमण हटाया गया।

कार्रवाई के दौरान कुछ ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और प्रशाशन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि गरीबों की दुकानें हटा रहे, रसूखदार पर कार्रवाई में ढील क्यों दी जा रही है जबकि हमारे जीवन यापन का मुख्य श्रोत सिर्फ एक दुकान ही थी, उसे भी तोड़ दिया गया है। अब हमारे परिवार पर भरण पोषण का संकट बढ़ेगा। हमें न्याय चाहिए।

PunjabKesari

नायब तहसीलदार विजय महाजन ने कहा कि अतिक्रमण की कार्रवाई में सड़क किनारे के 70 कच्चे पक्के मकान दुकान को हटाया गया है जो सड़क के दायरे में थे। उन्हें ही तोड़ा गया है। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया। कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!