महाकाल मंदिर के सुरक्षा गार्ड की हत्या ! उज्जैन में बढ़ा अपराध का ग्राफ, 45 दिनों में 4 मर्डर

Edited By meena, Updated: 23 Oct, 2021 11:40 AM

the security guard of the mahakal temple was murdered

महाकाल मंदिर में आम श्रद्धालुओं की सुरक्षा में दिन रात तैनात रहने वाले सुरक्षा गार्ड की देर रात थाना महाकाल क्षेत्र अंतर्गत मंदिर से कुछ ही दूरी पर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल सुरक्षा गार्ड मंदिर से ड्यूटी पूरी कर अपने घर लौट रहा था।...

उज्जैन(विशाल सिंह): महाकाल मंदिर में आम श्रद्धालुओं की सुरक्षा में दिन रात तैनात रहने वाले सुरक्षा गार्ड की देर रात थाना महाकाल क्षेत्र अंतर्गत मंदिर से कुछ ही दूरी पर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल सुरक्षा गार्ड मंदिर से ड्यूटी पूरी कर अपने घर लौट रहा था। मंदिर से कुछ ही दूरी पर शासकीय नूतन स्कूल के पास अज्ञात बदमाशों ने उसे घेर लिया और वहीं मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते है मौके पर पहुंची क्षेत्रीय महाकाल थाना पुलिस व सीएसपी ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया। हालांकि हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने कहा कि परिजनों को सूचित कर पीएम के लिए बॉडी को जिला चिकित्सालय भेजा है मामले में इंवेस्टिगेशन जारी है।

PunjabKesari

उज्जैन सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि उज्जैन गार्ड दिनेश मराठा जो कि महाकाल मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा गार्ड है, ड्यूटी खत्म कर मंदिर से गौण बस्ती तरफ अपने घर लौट रहा था। सूचना मिली कि कोई उसे मार कर निकला है, मौके पर पहुंच कर मर्ग कायम कर अज्ञात बदमाश के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। इन्वेस्टिगेशन जारी है, प्राथमिक जांच में पीएम के बाद ही कुछ बता पाएंगे। अभी बॉडी को जिला चिकत्सालय भेजा है। परिवार को भी सूचित कर दिया गया है।

PunjabKesari

आपको बता दे कि जिले में डेढ़ माह के अंदर हत्या का ये चौथा मामला है, विगत दिनों 17 अक्टूबर को 40 साल पुरानी रंजिश के चलते चौकीदार ने गांव के ही 72 वर्षिय बुजुर्ग व्यक्ति की तराना थाना क्षेत्र में हत्या की थी।  5 दिन पूर्व 12 अक्टूबर को थाना खाचरोद में 3 माह की बच्ची की हत्या के मामले में आज 11 दिन बाद पुलिस ने कलयुगी मां को गिरफ्तार किया। वहीं सितंबर माह में शहर के थाना देवास गेट क्षेत्र स्थित हीरा मील की चाल में देर रात कुछ बदमाशों ने चाकू गोद कर एक युवक पर हमला कर दिया जहां उसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी, और अब 22 अक्टूबर की देर रात महाकाल मंदिर के सुरक्षा गार्ड की हत्या के मामला सामने आ गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!