Edited By Vikas kumar, Updated: 09 May, 2020 01:20 PM
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेल हादसे 16 श्रमिकों की मौत हो गई। जिनका शव अब जबलपुर लाया जा चुका है। यहां से शवों को शहडोल और उमरिया के लिए भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि ...
भोपाल: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेल हादसे 16 श्रमिकों की मौत हो गई। जिनका शव अब जबलपुर लाया जा चुका है। यहां से शवों को शहडोल और उमरिया के लिए भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि सभी 16 श्रमिक उमरिया औऱ शहडोल के रहने वाले थे। अब उनके गांव में ही उनका अंतिम संस्कार होगा। इन श्रमिकों में 11 शहडोल तो 5 उमरिया के रहने वाले हैं।
हादसे का शिकार हुए श्रमिकों को शव लेकर ट्रेन सुबह 11:30 पर जबलपुर स्टेशन पहुंची। बताया जा रहा है कि शहडोल के अंतौली गांव में एक गांव में 11 चिताएं जलेंगी। इन सभी मृतक में 9 लोग तो सगे संबंधी हैं। ये लोग एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। इस घटना की जानकारी लगने के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
श्रमिकों को शव लाने के लिए प्रदेश से शुक्रवार को मंत्री मीना सिंह और अपर मुख्य सचिव IPC केसरी भी पहुंचे। प्रदेश सरकार ने घायल व्यक्तियों की सहायता के लिए 1 एक लाख औऱ मृतकों के परिजन को 5-5 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि कुछ ही घंटों में सभी के शव उनके गांव तक पहुंच जाएंगे।